कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं के साथ हैवानियत वार्डन ने खाने की शिकायत पर पिटा
गोरखपुर। में छात्रावास में रह रही छात्राओं को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. पिटाई भी ऐसी जिसे देखकर किसी का भी दिल पसीज जाएगा. ये मामला कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्रावास का है.
छात्राओं का कसूर महज इतना था कि वो डाइट के हिसाब से खाना मांग रही थीं. वॉर्डन के जरिए छात्रों को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसके बाद विभाग के आलाअधिकारी ने फौरन मौके पर जांच टीम को भेजा. वहीं खजनी थाने की पुलिस भी मामले की छानबीन में जुट गई है.
वायरल वीडियो में साफतौर पर देखा जा सका है कि किस तरह से वॉर्डन डंडे से छात्राओं को पीट रही है. छात्राएं चीख रही हैं चिल्ला रही हैं लेकिन वॉर्डन को उन पर जरा भी तरस नहीं आया वो उन्हें लगातार पीटे जा रही है. कमरे से वार्डन के जाने के बाद छात्राएं एक-एक कर वीडियो में रोते हुए अपनी अपनी चोट दिखा रहीं हैं. वार्डन का नाम अर्चना पांडे बताया जा रहा है
डाइट चार्ट के मुताबिक नहीं मिल रहा खाना
पाड़ित छात्राओं का कहना है कि डाइट चार्ट के मुताबिक खाना न देने की शिकायत करने पर वार्डन ने उनकी पिटाई की हैं. उन्होंने बताया कि डाइट चार्ट के मुताबिक उन लोगों को छात्रावास में खाना नहीं दिया जाता है. इसकी की मांग छात्राओं ने की थी. जिससे वॉर्डन भड़क गई और उनकी पिटाई करने लगी.सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आरोपी वॉर्डन के खिलाफ काफी नाराजगी है. वहींगोरखपुर पुलिस की मीडिया सेल ने वीडियो का संज्ञान में लेते हुए इसकी जानकारी स्थानीय थाने को दी. इसके बाद पुलिस स्कूल पहुंची और छात्राओं से मिलकर उनकी समस्या सुनी. मामले की जांच में जुटी पुलिस.
वहीं इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह जानकारी मिली है.उन्होंने कहा कि वार्डन द्वारा छात्राओं की पिटाई की पिटाई किए जाना का मामला बेहद गंभीर हैं और घटना की जानकारी के लिए टीम गठित कर स्कूल भेजी गई थी जिसकी रिपोर्ट टीम ने सौंप दी है. उन्होंने बताया कि फिलहाल रिपोर्ट की जांच की जा रही है और दोषी वॉर्डन के खिलाफ नियम के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.
Trending
- गोरखपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, गूंजा ‘इंकलाब जिंदाबाद’
- तमकुहीराज में बलिदान दिवस पर वीर शहीदों को नमन, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान
- गोरखपुर में क्रिकेट लीजेंड्स का जमावड़ा, MCC हाई परफॉर्मेंस कैंप का खास आयोजन
- आज का राशिफल. 23.03.2026
- शिल्पी राज, शिल्पी राघवानी का भोजपुरी लोकगीत ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज
- आज का राशिफल. 22.03.2026
- धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार
- मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण

