महात्मा गांधी के जयंती की पूर्व संध्या पर नगर निगम ने 155 घंटे का चलाया महासफाई अभियान
गोलघर भालोटीया मार्केट में नगर आयुक्त ने अभियान की की शुरुआत.
फ़ैयाज़ अहमद
गोरखपुर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पूरे देश भर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता महाअभियान चलाया जा रहा है। आज गोलघर भालोटिया मार्केट में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने महात्मा गांधी की 155 वीं जयंती के पूर्व संध्या पर 155 घंटे का महासफाई अभियान चलाया गया। इस महासफाई अभियान में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, सहायक नगर आयुक्त, पार्षद समद गुफरान, दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दुबे समेत अन्य नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे सभी ने झाड़ू लगाकर महासफाई अभियान की शुरुआत की और लोगों को जागरूक किया गया कि कूड़े को इधर-उधर ना फेक निश्चित स्थान पर ही कूड़े को फेंके, शहर को साफ-साफ सुंदर बनाने में सहयोग दें। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा है 17 सितंबर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नगर निगम अपने निकाय क्षेत्र के सभी 80 वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है माननीय प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में रामगढ़ताल क्षेत्र स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का शुरूआत किया गया था आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 155 घंटे का महा सफाई अभियान चलाया गया है।
वार्ड नंबर 62 के पार्षद समद गुफरान ने कहा कि इस मौके पर हमारी आम जनता से अपील है कि स्वच्छता अभियान में जन सहयोग दे और अपने शहर को साफ और स्वच्छ सुंदर बनाए रखें।
दवा विक्रेता समिति की अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दुबे ने कहा कि नगर निगम द्वारा स्वच्छता को लेकर अच्छा कार्य किया जा रहा है और मैं अपनी दुकानदारों से भी अपील करूंगा कि वह अपने दुकान के पास कूड़ा इकट्ठा न होने दे कूड़े को डस्टबिन में रखें।
महात्मा गांधी के जयंती की पूर्व संध्या पर नगर निगम ने 155 घंटे का चलाया महासफाई अभियान
महात्मा गांधी के जयंती की पूर्व संध्या पर नगर निगम ने 155 घंटे का चलाया महासफाई अभियान गोलघर भालोटीया मार्केट में नगर आयुक्त ने अभियान की की शुरुआत. फ़ैयाज़ अहमद गोरखपुर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पूरे देश भर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता महाअभियान चलाया जा रहा है। आज […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
न्यूज़उग्रसेन सेतु की मरम्मत करने के लिए लखनऊ से पहुंची विशेषज्ञों की टीम
15 दिन तक आवागमन पर रहेगी पाबंदी, निर्माण सामग्री जुटी मरम्मत के दौरान दोपहिया वाहनों को ही मिलेगी अनुमति ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज : गोरखपुर और देवरिया को जोड़ने वाले राप्ती नदी पर स्थित उग्रसेन सेतु की मरम्मत का काम शुक्रवार से शुरू होना था लेकिन बारिश के चलते कार्य नहीं शुरू […]
न्यूज़

