माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का गाना ‘लाग जाला मरचा पिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
यूँ तो मिर्ची बहुत तीखी होती है मगर माघ महीने का मरचा बहुत ही तीत होता है, जिसकी उपमा हर गाँव में दी जाती है। ऐसे में इस माघ मास में मिर्च से जोड़कर पति-पत्नी के नोकझोक पर बनाया गया भोजपुरी लोकगीत ‘लाग जाला मरचा पिया’ एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर गोल्डी यादव एक साथ […]

यूँ तो मिर्ची बहुत तीखी होती है मगर माघ महीने का मरचा बहुत ही तीत होता है, जिसकी उपमा हर गाँव में दी जाती है। ऐसे में इस माघ मास में मिर्च से जोड़कर पति-पत्नी के नोकझोक पर बनाया गया भोजपुरी लोकगीत ‘लाग जाला मरचा पिया’ एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर गोल्डी यादव एक साथ लेकर आई हैं। इस गाने को गोल्डी यादव ने अपने खास अंदाज में गाया है, जिसे सुनकर संगीतप्रेमियों मन झूम उठ रहा है। इसके वीडियो में खूबसूरत अदाकारा माही श्रीवास्तव ने फुल टू धमाल मचाया है। वह लाल सुर्ख मिर्च के कलर की साड़ी पहने अपनी मोहक अदा से बिजली गिरा रही हैं। यह फुल इंटरटेनिंग वीडियो सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
मनोरंजनगोरखपुर क्लब में आकर्ष मूवीज की भव्य डांडिया नाइट, डीआईजी, एसएसपी, जेल अधीक्षक व एसपी ट्रैफिक परिवार सहित शहर की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत
गोरखपुर, 18 अक्टूबर 2026। आकर्ष मूवीज फिल्म प्रोडक्शन एंड फिजियो एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में रविवार को गोरखपुर क्लब में भव्य डांडिया नाइट (गरबा नाइट) का आयोजन उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर गोरखपुर के डी आई जी साहब अपने परिवार के साथ जेलर अधीक्षक अपने परिवार के […]
कला और संस्कृति


