महिला एशिया कप 2024 के पहले ही मैच में भारत की बेटियों ने पाकिस्तान पर शानदार विजय प्राप्त की , 7 विकेट से धूल चटाई पिछले 40 दिनों में तीसरी बार ऐसा कमाल हुआ है जब तीसरी बार भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई है . 9 जून को T20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की टीम ने पाकिस्तान को शिकस्त दी थी. फिर 13 जुलाई को हरभजन सिंह की कप्तानी में पूर्व खिलाड़ियों की टीम ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स के फाइनल में पाकिस्तान को हराया था. अब आज रात हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने एशिया कप 2024 के पहले ही मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से धो डाला.
दांबुला , श्रीलंका में आज रात 8वें महिला एशिया कप T20 टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम को पहले ही दिन ग्रुप A के अपने मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ना था. दोनों टीमों के बीच 2022 के एशिया कप में भी टक्कर हुई थी, जहां पाकिस्तान ने भारत को 3 रन से हरा दिया था. ऐसे में उसका हिसाब तो बराबर करना ही था. टीम इंडिया ने ऐसा ही किया और वो भी जबरदस्त अंदाज में. शानदार फॉर्म में चल रही टीम इंडिया ने पहले पाकिस्तान को सिर्फ 108 रनों पर ढेर किया और फिर 14.1 ओवर में ही सिर्फ 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
Trending
- आज का राशिफल. 23.03.2026
- शिल्पी राज, शिल्पी राघवानी का भोजपुरी लोकगीत ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज
- आज का राशिफल. 22.03.2026
- धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार
- मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण
- आज का राशिफल। 21.03.2026
- आज का राशिफल. 20.03.2026
- आईईटी डीडीयू: ईपीएल सत्र-2 के फाइनल में बीसीए ब्लास्टर और थंडर क्वीन ने मारी बाजी,मुख्य अतिथि के रूप में अविराज चौधरी उपस्थित रहे,

