स्नेहा बकली, खुशी कक्कड़ का गाना ‘मजनुआ के परिछावन’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
खूबसूरत अदाकारा बंगाली बाला स्नेहा बकली ने जब से भोजपुरी सिने जगत में पदार्पण किया है तबसे एक से बढ़कर एक हिट हिट सांग देती चली आ रही हैं। वह अपनी खूबसूरती और मनमोहक नृत्य से सबको मंत्रमुग्ध कर देती हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस स्नेहा बकली ने भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर खुशी कक्कड़ के […]

खूबसूरत अदाकारा बंगाली बाला स्नेहा बकली ने जब से भोजपुरी सिने जगत में पदार्पण किया है तबसे एक से बढ़कर एक हिट हिट सांग देती चली आ रही हैं। वह अपनी खूबसूरती और मनमोहक नृत्य से सबको मंत्रमुग्ध कर देती हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस स्नेहा बकली ने भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर खुशी कक्कड़ के साथ धमाकेदार नया भोजपुरी लोकगीत ‘मजनुआ के परिछावन’ लेकर आई हैं। इस लोकगीत को अपनी सुरीली आवाज में गाकर खुशी कक्कड़ ने संगीतप्रेमियों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। यह लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के जरिये जहाँ खुशी कक्कड़ मधुर स्वर ये सांग गाकर सबका दिल जीत रही है तो वहीं इस सांग के वीडियो में अदाकारा स्नेहा बकली ने सिल्वर कलर का और ग्रीन का कलर का घघरा चोली पहने बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं, साथ ही अपनी अदा से सबको घायल बना रही हैं। इस भोजपुरी लोकगीत को लेकर स्नेहा बकली कहती हैं कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी एक ऐसी म्यूजिक कंपनी है, जो हमेशा अच्छे से अच्छे गानों की मेकिंग करती है। जिससे मुझे बेस्ट से बेस्ट सांग्स करने को मिलता है। यह गाना करने मुझे बहुत अच्छा इसलिए लगा है, क्योंकि ये सांग मनोरंजन से भरपूर है। इस गाने को आडियंस का बहुत प्यार मिल रहा है। इस गाने को प्यार देने वाले सभी ऑडियंस व फैंस को दिल से धन्यवाद देती हूं। मेरे फैन्स से यही निहोरा करती हूं कि आप लोग हमेशा ऐसे ही प्यार आशीर्वाद मुझपे बनाये रखें।’
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
देश‘कैलाश के निवासी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर शिवानी सिंह का नया बोलबम गीत
सावन का मनभावन और पावन महीना में भोलेनाथ की महिमा और उनके प्रीति श्रद्धा भक्ति देखते ही बनता है। भगवा वस्त्र धारण किये हुए गंगाजल भरकर कांवड़ ले जाते हुए शिव भक्तों का बोलबम का नारा सुनकर मन को अति सकून मिलता है। इस शुभ अवसर पर शिव भक्तों के लिए मोस्ट फेमस म्यूजिक कंपनी […]




