गाज़ीपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-
केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान, राहत-बचाव कार्य तेज
“राहत कार्य में तेजी लाकर पीड़ितों की हर संभव मदद सुनिश्चित करें”
— योगी आदित्यनाथ
गाजीपुर जनपद के नंदगंज थाना क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। महाराष्ट्र से नेपाल जा रही यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और राहत-बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया।
इस घटना पर केंद्रीय आयुष एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने जिलाधिकारी गाजीपुर को फोन कर घायलों के समुचित उपचार और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को देते हुए निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा गया।
घायलों को हर संभव उपचार और सहायता उपलब्ध कराई जाए”
— प्रतापराव जाधव






