मस्ती और रोमांस से भरपूर है वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज भोजपुरी फिल्म सनम का ट्रेलर
बॉलीवुड से भोजपुरी फ़िल्म जगत में धमाकेदार एंट्री कर चुके राहुल शर्मा अब एक और नई भोजपुरी फिल्म ‘सनम’ लेकर आ रहे हैं। इस फ़िल्म में उनके साथ साउथ एक्ट्रेस मेघा श्री और भोजपुरिया एक्ट्रेस प्रीति मौर्या नजर आएगी। इस फ़िल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार ने फ़िल्म का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया है। जिसमें घर के मुखिया दादा जी और परिवार का लाडला पोता का रिश्ता दिखाया गया है। साथ ही प्रेम त्रिकोण के साथ हीरो हीरोइन की केमेस्ट्री पेश की गई है और साथ ही साथ फैमिली ड्रामा का समावेश फ़िल्म को फुल इंटरटेनिंग बना देती है। फ़िल्म का गीत-संगीत भी बहुत शानदार और कर्णप्रिय बनाया गया है, जोकि देखने और सुनने में बहुत मधुर लग रहा है। कुल मिलाकर आज के दौर को आत्मसात करके बनाई गई यह फ़िल्म हर वर्ग के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।
बता दें कि दादा जी की भूमिका में दिग्गज अभिनेता विनोद मिश्रा, पोते की भूमिका में राहुल शर्मा, प्रेमिका की भूमिका में मेघा श्री और प्रीति मौर्या, हीरो के दोस्त के किरदार में रोहित सिंह मटरू, मेहमान भूमिका में प्रगति भट्ट और काजल त्रिपाठी इस फ़िल्म के ट्रेलर के खूब धमाल मचाते हुए दिख रहे हैं। जब फ़िल्म का यह ट्रेलर काफी मजेदार है तो पूरी फिल्म दर्शकों के बीच फुल तू धमाल मचा देगी।
लिंकः https://youtu.be/D8tSM_gQLTs?si=kQ_NPDYvfnLd7py0
फ़िल्म सनम के ट्रेलर में राहुल शर्मा कॉलेज गोइंग स्टूडेंट के किरदार में खूब जंच रहे हैं तो वहीं दादा विनोद मिश्रा के साथ उनकी नटखट केमेस्ट्री काफी मजेदार दिख रही है। वहीं कॉलेज गर्ल के रूप में मेघा श्री बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। ट्रेलर में राहुल और मेघा की नोकझोक और फ़िल्म रोमांटिक केमेस्ट्री देखते ही बन रही है। वहीं प्रेमिका के रूप में प्रीति मौर्या गर्दा उड़ा रही हैं। इस ट्रेलर में कई ट्विस्ट भी देखने को मिल रहे हैं, जोकि काफी मनोरंजनपूर्ण है।
उल्लेखनीय है कि वर्ल्डवाइड चैनल व जितेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत रत्नाकर कुमार की फिल्म सनम की पूरी शूटिंग गोरखपुर में की गई है। इस फिल्म निर्माता के रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक अनंजय रघुराज हैं। सह-निर्मात्री निवेदिता कुमार हैं। फ़िल्म की कहानी, पटकथा और संवाद राकेश त्रिपाठी लिखा है। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार राहुल शर्मा, मेघा श्री, प्रीती मौर्या, विनोद मिश्रा, रोहित सिंह मटरू, संजीय मिश्रा, शम्भू राणा, निशा तिवारी, धामा वर्मा, अभय राय, योगेश पाण्डेय, रिषभ राजपूत, मिंटू सिंह, आँचल तिवारी, पूजा चौधरी, प्रगति भट्ट (अतिथि कलाकार), काजल त्रिपाठी हैं। सह-निर्देशक विवेक कुमार मणि, छायांकन जगमिंदर सिंह हुडल, संगीतकार साजन मिश्रा, शुभम तिवारी हैं। गीतकार आशुतोष तिवारी, धरम हिन्दुस्तानी हैं। सिंगर सुगम सिंह, प्रियंका सिंह ज्योति शर्मा हैं। नृत्य निर्देशक एम के गुप्ता, पार्श्व संगीत असलम सुरती, कला निर्देशक रंधीर हैं। संकलन कोमल वर्मा, बिजनेस हेड इमरोज अख्तर, प्रोडक्शन कंट्रोलर अखिलेश राय, कार्यकारी निर्माता राजेश सिरसाट हैं। वीएफएक्स चन्दन कुमार, डीआई मनिंदर सिंह (बंटी) ने किया है। ट्रेलर एडिटर उमेश मिश्रा हैं। साउंड इफेक्ट और मिक्सिंग कृष्णा विश्वकर्मा, वेश भूषा बादशाह खान का है। इस फ़िल्म का राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।





