माताओं ने व्रत रखकर की संतान के दीर्घायु होने की कामन. बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ माताओं ने व्रत रहकर जीवित्पुत्रिका व्रत मनाया।तथा पुत्र-पुत्रियों के लिए लंबी उम्र की कामना किया। अश्विन मास के कृष्णपक्ष में पड़ने वाले इस व्रत में माताओं ने एक दिन पूर्व नहाय-खाय के साथ व्रत की शुरुआत किया तथा अगले दिन निराजल व्रत रहकर संतान के दीर्घायु व संतान वृद्धि की कामना किया। व्रती महिलाओं ने निराजल व्रत रहते हुए बरियार के पौधे को सिंदूर, अक्षत, ज्यूतिया की माला भेंटकर अकवार देकर विधि विधान से पूजा अर्चना किया तथा राजा जीमूतवाहन की कुश की आकृति बनाकर उनकी विधि विधान से पूजा अर्चना कर कथा का रसपान किया। स्थानीय कस्बे के लक्ष्मीनारायण घाट, लेटाघाट, नई हनुमानगढ़ी मंदिर, तरकुलही घाट आदि स्थानों के मंदिरों पर माताओं ने सामूहिक रुप से एकत्र होकर व्रत की कथा का रसपान किया।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
माताओं ने व्रत रखकर की संतान के दीर्घायु होने की कामन
माताओं ने व्रत रखकर की संतान के दीर्घायु होने की कामन. बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ माताओं ने व्रत रहकर जीवित्पुत्रिका व्रत मनाया।तथा पुत्र-पुत्रियों के लिए लंबी उम्र की कामना किया। अश्विन मास के कृष्णपक्ष में पड़ने वाले इस व्रत में माताओं ने एक दिन पूर्व नहाय-खाय […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
उत्तर प्रदेशमतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील, विशेष कैंपों का हुआ आगाज; बूथों पर उमड़ी जागरूकता, अधिकारियों ने खुद आवेदन कर दिया संदेश
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील, विशेष कैंपों का हुआ आगाज; बूथों पर उमड़ी जागरूकता, अधिकारियों ने खुद आवेदन कर दिया संदेश मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह और डीआईजी एस. चन्नप्पा ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर पूरी की आवेदन प्रक्रिया, युवाओं से मतदाता बनने की अपील नगर निकाय और विधानसभा की मतदाता सूची में अंतर […]
उत्तर प्रदेश


