” कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन “ “रेलवे हॉस्पिटल गोरखपुर में कर्मचारी परेशान हो रहे हैं आए दिन कर्मचारी अपनी परेशानी लेकर संघ के पास आते हैं।कई बार संघ द्वारा उच्च अधिकारियों को समस्याएं बताई गई हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। रेलवे बोर्ड पीएनएम में इन समस्याओं को उठाया जाएगा-विनोद राय” आज […]
” कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन “
“रेलवे हॉस्पिटल गोरखपुर में कर्मचारी परेशान हो रहे हैं आए दिन कर्मचारी अपनी परेशानी लेकर संघ के पास आते हैं।कई बार संघ द्वारा उच्च अधिकारियों को समस्याएं बताई गई हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। रेलवे बोर्ड पीएनएम में इन समस्याओं को उठाया जाएगा-विनोद राय”
आज पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय की समस्याओं को लेकर तमाम कर्मचारी महामंत्री विनोद राय से मिले।
कर्मचारियों ने बताया कि सरवर की कनेक्टिविटी ना होने की वजह से घंटो लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है डॉक्टर को दिखा नहीं पा रहे हैं।
एक कर्मचारी ने बताया कि हाथ में फ्रैक्चर को दिखाने पर रेलवे हॉस्पिटल में ऑपरेशन बताया गया, जबकि बाहर सिर्फ प्लास्टर से काम चल गया। कर्मचारियों ने बताया कि रेलवे हॉस्पिटल में जाने में डर लग रहा है यदि डॉक्टर के बंगले पर नहीं दिखाया गया तो इलाज नहीं हो पाएगा।रेलवे चिकित्सालय में स्पेशलिस्ट डॉक्टरो की कमी है एवं गंभीर मरीजों को रेफर करने में आनाकानी की जा रही है यदि कोई डॉक्टर रेफर भी कर दे रहा है तो उसे कैंसिल कर दिया जाता है। रेलवे चिकित्सालय की दुर्व्यवस्था से कर्मचारियों में रोष है। संघ के पदाधिकारियो ने रेलवे अस्पताल की दुर्व्यवस्था पर आक्रोश व्यक्त किया। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी एनएफआईआर श्री विनोद राय ने बताया कि “कर्मचारियों का गुस्सा कभी भी विकराल रूप ले सकता है। रेलवे अस्पताल की समस्याओं के प्रति सभी अधिकारी आंखें बंद किए हुए हैं। यदि रेलवे अस्पताल की व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ जी एम ऑफिस पर प्रदर्शन करेगा एवं रेलवे बोर्ड पीएनएम में इन मुद्दों को उठाया जाएगा।”
महामंत्री विनोद राय के साथ पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री ओपी सिंह, फिरोज़ उल हक, शमशाद अहमद, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, देवेश सिंह, जयप्रकाश सिंह, लक्ष्मी श्रीवास्तव ,अवध बिहारी पांडे, हरिमोहन जी,अखिलानंद पांडे,दिनेश कुमार,संजीव धर,विजय सिंह, अभिषेक गुप्ता, हरकेश बहादुर सिंह, संतोष श्रीवास्तव ,अनिल, शशि भूषण सिंह, योगेंद्र पाल, नवनीत , राजकुमार गुप्ता , विजय सिंह, , इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।