संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवां, ( गोरखपुर )। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से लेकर गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को सहजनवां मंडल के मदुई ग्रामसभा स्थित मदेश्वर नाथ शिव मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर […]
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवां, ( गोरखपुर )।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से लेकर गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को सहजनवां मंडल के मदुई ग्रामसभा स्थित मदेश्वर नाथ शिव मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई की।
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot
मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप शुक्ल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जीवन का मूल मंत्र ही सेवा है। उन्होंने कहा, “भाजपा कार्यकर्ता हर अवसर पर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। स्वच्छता अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे मन और समाज को भी निर्मल बनाने का संकल्प है। सेवा ही संगठन की पहचान है और इसी मार्ग पर हमें चलना है।”
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री डॉ. आर.डी. सिंह, नागेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष सूर्यनाथ विश्वकर्मा, मनोज सिंह, राम उजागिर शुक्ला, अभिमन्यु मौर्य, राणा सिंह, आनंद राय, पहलाद यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।