नाथ परंपरा विश्वव्यापी एवम वैज्ञानिक:योगी अनूप नाथ
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर एवम हिंदुस्तानी एकेडमी प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समरस समाज के निर्माण में नाथ पंथ का अवदान विषय पर द्विदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री उतर प्रदेश एवम पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ महाराज एवम अध्यक्षता प्रोफेसर पूनम टंडन कुलपति विश्विद्यालय गोरखपुर द्वारा की गई,देश विदेश से आए वक्ताओ ने अपने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए, तकनीकी सत्र में राष्ट्रीय संयोजक नाथ समाज व इतिहासकार योगी अनूप नाथ ने नाथ पंथ का वैश्विक प्रदेय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत करते हुए बताया कि आदि अनादि काल से आदिनाथ शिव परंपरा के अनुयायियों जिनमे नौ नाथ चौरासी सिद्धों द्वारा ज्ञान और योग की महान परंपरा को विश्व में फैलाया गया जिसके अवशेष विश्व के अनेक भागों में आज भी विद्यमान है ,नाथ पंथ वैज्ञानिक आधार पर टिका हुआ है जिसमे पिंड सो ब्रह्मांड की व्याख्या की हैं जिसके अनुसार मनुष्य शरीर में सभी देवी देवता सहित पूरी प्रकृति का वास है,नाथ पंथ जातिविहीन और कट्टरता विहीन पंथ है जिसमे समस्त ब्रह्मांड को अपना माना गया है इसमें जीवविज्ञान ,भौतिकी और रसायन विज्ञान विद्यमान है,अग्नि के माध्यम से शिव शक्ति द्वारा सृष्टि की योगवादी अवधारणा नाद और बिंद से है,उन्होंने गर्भ गायत्री विज्ञान के माध्यम से ब्रह्मांड के निर्माण के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि पृथ्वी से आकाश ,रात्रि से दिन आदि सभी वैज्ञानिक ढंग से है वनस्पति विज्ञान और प्राणी शास्त्र के साथ नाथ पंथ में ऐतिहासिकता के साथ प्रमाणित है ,देश ओर वैश्विक परिदृश्य में ईसाई ,इस्लाम जैन बौद्ध सिख आदि में नाथ पंथ की झलक ओर छाप देखी जा सकती है,उन्होंने गलत अर्थों में गोरख धंधा के प्रयोग और समाधि स्थल को लेकर जागरूकता का आह्वान किया,इस अवसर पर विश्विद्यालय प्रशासन सहित देश विदेश के प्रबुद्ध आचार्य एवम आयोजक मंडल के पदाधिकारी सहित डा विलास नाथ ,महंत शिवनाथ, डा डी नाथ उड़ीसा पूर्व आईएएस,महंत बद्रीनाथ, कर्नल गिरधारी, डा प्रफुल नाथ असम, डा हुकुमचंद योगी ,नेपाल से पधारे भोला नाथ सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे
नाथ परंपरा विश्वव्यापी एवम वैज्ञानिक:योगी अनूप नाथ
नाथ परंपरा विश्वव्यापी एवम वैज्ञानिक:योगी अनूप नाथ दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर एवम हिंदुस्तानी एकेडमी प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समरस समाज के निर्माण में नाथ पंथ का अवदान विषय पर द्विदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री उतर प्रदेश एवम पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ महाराज एवम अध्यक्षता प्रोफेसर पूनम टंडन कुलपति विश्विद्यालय गोरखपुर […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
न्यूज़बालाजी दरबार में गणेश चतुर्दशी और हरितालिका तीज की धूम, भक्ति में डूबीं मातृशक्तियां
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- सुबह से देर रात तक गूंजे पूजा-अर्चना के स्वर, भगवान नर्वदेश्वर के पूजन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाएं; बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान गोरखपुर। गणेश चतुर्दशी और हरितालिका तीज के पावन अवसर पर श्री बालाजी मंदिर में आस्था और भक्ति का विशेष नजारा देखने […]
न्यूज़

