हौसलों को नई उड़ान : झुकेगा नहीं साला
एक फ़िल्म आई थी पुष्पा ! जिसका एक डायलॉग काफी पॉपुलर हुआ था ‘झुकेगा नहीं साला’। अब उसी डायलॉग को एक ऐसे शो के रूप मे पेश किया गया है,जो जरुरतमंदो की हौसलों को नई उड़ान देता है। जी हाँ! देश का पहला वर्टिकल ओटीटी ‘रॉकेट रील्स’ पर एक नये कॉन्सेप्ट के साथ आये शो […]

एक फ़िल्म आई थी पुष्पा ! जिसका एक डायलॉग काफी पॉपुलर हुआ था ‘झुकेगा नहीं साला’। अब उसी डायलॉग को एक ऐसे शो के रूप मे पेश किया गया है,जो जरुरतमंदो की हौसलों को नई उड़ान देता है। जी हाँ! देश का पहला वर्टिकल ओटीटी ‘रॉकेट रील्स’ पर एक नये कॉन्सेप्ट के साथ आये शो ‘झुकेगा नहीं साला’ की इन दिनों धूम मची हुई है। हिंदुस्तान का पहला वर्टिकल रियलिटी शो ‘झुकेगा नहीं साला’ के निर्माता क्रांति शानबाग़, जिन्होंने खुद इस शो का कॉन्सेप्ट तैयार किया है, ने बताया कि उन्होंने अपने आसपास ही कई ऐसे लोगों को देखा, जिनमें हौसला है, कुछ कर गुजरने की क्षमता है लेकिन पैसे के अभाव में वो अपने सपनों को उड़ान नहीं दें पा रहे हैं। वे उनकी मदद तो करना चाहते थे लेकिन कैसे करें यह समझ नहीं आ रहा था। इसीलिए उन्होंने इस शो के माध्यम से उनको मदद करने का फैसला किया शो के माध्यम से इसीलिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक मदद पहुंचे। उन्होंने बताया कि ‘शो में आकर वे अपनी इच्छा और उसे अमल करने का प्लान बताते हैं और शो के जज प्रत्युश भरतिया, राकेश कोठारी, अपर्णा ठक्कर व ब्रजेश जी उनके व्यवसाय में उनकी मदद करते हैं। इस मदद के बदले जज का उनके व्यवसाय में कोई शेयर नहीं होता है बल्कि उनका उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ सेवा भाव होता है।’ शो को होस्ट कर रहे हैं जाने माने अभिनेता सुरेश मेनन।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
मनोरंजनगोरखपुर क्लब में आकर्ष मूवीज की भव्य डांडिया नाइट, डीआईजी, एसएसपी, जेल अधीक्षक व एसपी ट्रैफिक परिवार सहित शहर की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत
गोरखपुर, 18 अक्टूबर 2026। आकर्ष मूवीज फिल्म प्रोडक्शन एंड फिजियो एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में रविवार को गोरखपुर क्लब में भव्य डांडिया नाइट (गरबा नाइट) का आयोजन उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर गोरखपुर के डी आई जी साहब अपने परिवार के साथ जेलर अधीक्षक अपने परिवार के […]
कला और संस्कृति


