संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवां, ( गोरखपुर ) । नगर पंचायत सहजनवां में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए बिजली विभाग ने जुड़ियान फीडर में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया है। ट्रांसफार्मर लग जाने से नगर के सभी वार्डो में विद्युत व्यवस्था ठीक हो जायेगी। लोगों को विद्युत कटौती का दंश नहीं झेलना पड़ेगा। बुधवार को विद्युत […]
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवां, ( गोरखपुर ) ।
नगर पंचायत सहजनवां में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए बिजली विभाग ने जुड़ियान फीडर में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया है। ट्रांसफार्मर लग जाने से नगर के सभी वार्डो में विद्युत व्यवस्था ठीक हो जायेगी। लोगों को विद्युत कटौती का दंश नहीं झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot
बुधवार को विद्युत विभाग ने नगर पंचायत के 16 वार्डो की व्यवस्था को बाधित करते हुए 10 एमबीए का नया ट्रांसफार्मर सहजनवा के जुड़ियान फीडर में लगा दिया है। बुधवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत व्यवस्था बाधित रही। जैसे ही नया ट्रांसफार्मर देर शाम तक लग गया तो वार्ड के सभी वार्डो में विद्युत बहाल कर दी गई।
इस संदर्भ में अवर अभियंता सतेंद्र कुमार ने कहा कि नया ट्रांसफार्मर लग जाने से नगर में विद्युत व्यवस्था अब ठीक हो जायेगी और साथ ही इस नए ट्रांसफार्मर लगने से सीधे सीधे चार हजार उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।