. “`NEWS HEADLINES“`
देश राज्यों की बड़ी खबरें
- C की अपील- निःसंतान या पति नहीं होने वाली महिलाएं मृत्यु उपरांत संभावित मुकदमेबाजी से बचने हेतु बनाएं वसीयत।
- अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता को सऊदी अरब में मिला ‘खजाने’ का लाइसेंस, तांबा-सोना की करेगी खुदाई।
- बांग्लादेश के पूर्व चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की फोटो शेयर कर TMC MP महुआ मोइत्रा ने लिखा- यहां भी ऐसा होगा; BJP बोली- देश की दुश्मन जैसा तरह बात करती सांसद।
- 6 दिसम्बर को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखेंगे TMC विधायक हुमायूं कबीर, ISF विधायक नौशाद सिद्दिकी को किया आमंत्रित।
- शुभेन्दू अधिकारी का ठेकेदारों को नया सरकारी ठेका नहीं लेने का परामर्श, बोले-पंचायत तथा ग्रामीण विभाग के 9,114 स्कीम के 21 दिनों में निकलेंगे टेण्डर, लेकिन नहीं मिलेगा पेमेन्ट।
- KMC: रेड रोड का नाम बदलकर कॉर्निवल रोड करने का TMC पार्षद का प्रस्ताव खारिज, BJP पार्षद सजल घोष का तंज-ममता सरणी करने का देना चाहिए था प्रस्ताव।
- मानिकतला निवासी वृद्धा को कोरियर में आये पार्सल में ड्रग मिलने का डर दिखाकर 78 लाख का साईबर फर्जीवाड़ा, गुजरात से तीन गिरफ्तार।
- शपथ ग्रहण समारोह- पटना पहुंचे शाह-नड्डा, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहित कई VVIP, बिहार के लिए आज ऐतिहासिक दिन, 11:30 बजे गांधी मैदान में CM पद की शपथ लेंगे नीतीश, कोलकाता से मंगाए लाउडस्पीकर।
- बीकानेर में बेटे की शादी से 5 दिन पहले पिता की हार्टअटैक से मौत, रिश्तेदारों के साथ डांस करते वक्त ही हादसा।
- लाल किला ब्लास्टः सुरक्षा एजेंसियां खंगाल रही 24 मौलवियों की कुंडली; युवाओं को बना रहे जिहादी।
- बिहार: विजेता प्रत्याशियों को मिले 60 हजार से 1.5 लाख तक वोट, EC की समान ‘1.22 लाख’ वोट मिलने वाले विवाद पर सफाई।
- कर्नाटक: कुत्तों के काटने से मरने वालों के परिजनों को मिलेगा 5 लाख का मुआवजा, गहरी चोट पर 5 हजार।
- उत्तराखंडः जोशीमठ खाई में गिरी बारातियों की कार, 2 की मौत, 3 लापता।
- न्यायपालिका की आलोचना से आपत्ति नहीं, लेकिन व्यापक आरोप नहीं लगाने चाहिए : सुप्रीम कोर्ट।
- पाकिस्तान अधिकृत PoK के पूर्व पीएम का भारत में आतंकी हमले कराये जाने का कबूलनामा, मोदी को ललकार-बलूचिस्तान में खून बहाना बंद करे भारत।
- IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट से बाहर हुए कप्तान शुभमन गिल! ODI सीरीज में भी खेलना मुश्किल।

