NSS स्वयंसेवकों ने जीरो वेस्ट सेंटर की समझी प्रक्रिया तथा किया श्रमदान।
2 अक्टूबर, गोरखपुर: महात्मा गांधी एवं लाल शास्त्री जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जीरो वेस्ट सेन्टर पर दी.द.उ गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्वयं सेवकों के द्वारा श्रमदान किया गया तथा तत्पश्चातवनस्पति विज्ञान विभाग की असि.प्रो.एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्मृति मल्ल ने जीरो वेस्ट केंद्र की पूरी प्रणाली को स्वयंसेवकों को समझाया। परिसर के वेस्ट मैनेजमेंट के क्रम में डा. मल्ल ने बताया की विश्वविद्यालय परिसर से सूखे घास व पत्तो को इकट्ठा करके केंद्र पर लाया जाता है तथा उसे मशीन में डालकर छोटे-छोटे टुकड़े में काट दिया जाता है, तत्पश्चात उसमें बैक्टीरियल पाउडर डालकर केंद्र पर बने हौजों में 15 से 20 दिनों के लिए डाल दिया जाता है, इस प्रकार ये बेकार पड़े घास व पत्ते उर्वरक में बदल जाते हैं और उस उर्वरक इसका प्रयोग आर्गेनिक फार्मिंग हेतु किया जाता है।
राष्ट्रीय सेवा योजना की समन्वयक डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि यह केंद्र महात्मा गांधी के सपनों को साकार कर रहा है, क्योंकि एक तरफ विश्वविद्यालय परिसर के कूड़े की सफाई हो जाती है तो दूसरे तरफ इस उर्वरक से देश में ऑर्गेनिक फार्मिंग को मजबूती मिलेगा। इस प्रकार के केंद्रो का विस्तार संपूर्ण भारत में होना चाहिए क्योंकि इसका सकारात्मक गुणात्मक प्रभाव अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा, तथा इससे सतत विकास की अवधारणा को बल मिलेगा। आज के कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा गांधी के सिद्धांतों को जीवित रखते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ कुसुम रावत तथा विभिन्न स्वयंसेवक सेविकाएं मौजूद रहे।
डा. सत्यपाल सिंह
समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना
NSS स्वयंसेवकों ने जीरो वेस्ट सेंटर की समझी प्रक्रिया तथा किया श्रमदान।
NSS स्वयंसेवकों ने जीरो वेस्ट सेंटर की समझी प्रक्रिया तथा किया श्रमदान। 2 अक्टूबर, गोरखपुर: महात्मा गांधी एवं लाल शास्त्री जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जीरो वेस्ट सेन्टर पर दी.द.उ गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्वयं सेवकों के द्वारा श्रमदान किया गया तथा तत्पश्चातवनस्पति विज्ञान विभाग की असि.प्रो.एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्मृति […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
न्यूज़बालाजी दरबार में गणेश चतुर्दशी और हरितालिका तीज की धूम, भक्ति में डूबीं मातृशक्तियां
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- सुबह से देर रात तक गूंजे पूजा-अर्चना के स्वर, भगवान नर्वदेश्वर के पूजन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाएं; बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान गोरखपुर। गणेश चतुर्दशी और हरितालिका तीज के पावन अवसर पर श्री बालाजी मंदिर में आस्था और भक्ति का विशेष नजारा देखने […]
न्यूज़

