ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने बताया कि चौरी-चौरा के ब्रह्मपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और लापरवाही साफ नजर आया. चौरी चौरा तहसील के ब्रह्मपुर ब्लॉक में बन रहे गोबडोर से लेकर टम्टा तक लगभग 6 किलोमीटर रोड का निर्माण प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत हो रहा है जिसकी ओबीसी पार्टी द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बाद आज संयुक्त रूप से जांच के दौरान अस्सिटेंट इंजीनियर के.के. पांडे और जूनियर इंजीनियर तथा निर्माण एजेंसी के ठेकेदार की उपस्थिति में ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर ने मानक के विपरीत हो रहे सड़क निर्माण की कमियों को मौके पर बताया जिसमें दो जगह सड़क की मोटाई नापी गई एक जगह पर केवल 1 सेंटीमीटर सड़क की मोटाई पाई गई और दूसरी जगह पौने तीन सेंटीमीटर पाई गई जबकि ऊपरी लेयर कम से कम 3 सेंटीमीटर होना चाहिए. पैदल यात्रियों के लिए सड़क के किनारे किनारे मानक के अनुरूप मिट्टी डालकर चौड़ाई नहीं बढ़ाई गई और ना ही पानी निकासी के लिए नाली ही बनाया गया और सड़क के बीचो-बीच कई जगह विद्युत पोल है जिसे हटाया भी नहीं गया जबकि यह सारी जिम्मेदारी सड़क निर्माण एजेंसी की है.
प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना की गाइडलाइन में साफ है की सड़क निर्माण 9 महीने के अंदर खत्म हो जाना चाहिए या अधिकतम साल भर तक एक्सटेंशन दिया जा सकता है जबकि सड़क के निर्माण में साल भर से अधिक का समय हो चुका है.
काली शंकर ने बताया कि प्रधानमंत्री सड़क ग्राम योजना की गाइडलाइन में है कि सड़क की संयुक्त निरीक्षण 2 महीने में ग्राम प्रधानों के साथ संयुक्त जांच हो 4 महीने में विधायक के साथ हो तथा 6 महीने के अंदर सांसद के साथ संयुक्त निरीक्षण होना चाहिए जबकि एक भी निरीक्षण किसी के भी साथ नहीं हुआ इसे जनप्रतिनिधियों की लापरवाही कहें या अज्ञानता.
काली शंकर ने बताया कि हम निष्पक्ष एजेंसी से इस सड़क निर्माण के जांच की मांग करते हैं.
काली शंकर ने कहा कि लगता है कि विधायक सांसद अपने अधिकार नहीं जानते, या जानबूझकर आंखें मूंदे हुए हैं.
संयुक्त निरीक्षण में साफ-साफ सड़क निर्माण की खामियां दिखाई दिया है. ओबीसी पार्टी ने चेतावनी दिया कि यदि मानक के खिलाफ सड़क बनी तो जनता भी सड़क पर उतार कर लोकतांत्रिक आंदोलन के लिए बाध्य होगी
ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने बताया कि चौरी-चौरा के ब्रह्मपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण
ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने बताया कि चौरी-चौरा के ब्रह्मपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और लापरवाही साफ नजर आया. चौरी चौरा तहसील के ब्रह्मपुर ब्लॉक में बन रहे गोबडोर से लेकर टम्टा तक लगभग 6 किलोमीटर रोड का निर्माण प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
उत्तर प्रदेश45 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
45 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी *सुबह 6:30 बजे पीआरवी की सूचना पर पहुंची पुलिस; शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा *घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी, क्षेत्राधिकारी गीडा ने वीडियो बाइट जारी कर दी जानकारी संवाददाता सूर्य प्रकाश ओझा गोरखपुर।थाना सहजनवां क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हड़ही-कोड़री में रविवार सुबह एक […]
उत्तर प्रदेश


