पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला
सूर्य प्रकाश ओझा गोरखपुर । बांसगांव थाना क्षेत्र के मढ़िया उर्फ चकवैदपुरखा गांव में शनिवार, की सुबह पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कमलेश कुमार पुत्र स्वर्गीय श्यामबली पर कुछ दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उनकी बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उनकी आंख निकालने […]

गोरखपुर । बांसगांव थाना क्षेत्र के मढ़िया उर्फ चकवैदपुरखा गांव में शनिवार, की सुबह पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कमलेश कुमार पुत्र स्वर्गीय श्यामबली पर कुछ दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उनकी बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उनकी आंख निकालने की कोशिश की और उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया। यह घटना समय हुई जब कमलेश सुबह करीब 6:30 बजे शौच के लिए गांव के पोखरे की ओर गए थे। पीड़ित का आरोप है कि मीठिया गांव के अखिलेश उर्फ मुलायम (पुत्र बालकिशुन), सोलन, आकाश सूबेदार और कुछ अज्ञात लोगों ने मुंह पर गमछा बांधकर उन्हें चारों ओर से घेर लिया। हमलावर लाठी-डंडे, धारदार हथियार (चाइ) और अवैध असलहों से लैस थे। उन्होंने अभद्रता करते हुए कमलेश पर बेरहमी से हमला किया, जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने उनकी आंख निकालने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह कमलेश अपनी जान बचाने में सफल रहे।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
न्यूज़बालाजी दरबार में गणेश चतुर्दशी और हरितालिका तीज की धूम, भक्ति में डूबीं मातृशक्तियां
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- सुबह से देर रात तक गूंजे पूजा-अर्चना के स्वर, भगवान नर्वदेश्वर के पूजन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाएं; बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान गोरखपुर। गणेश चतुर्दशी और हरितालिका तीज के पावन अवसर पर श्री बालाजी मंदिर में आस्था और भक्ति का विशेष नजारा देखने […]
न्यूज़

