पासपोर्ट आवेदन के लिए 15 सौ घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़े गए दीवान!
बिग ब्रेकिंग
सिकरारा, जौनपुर के मछलीशहर कोतवाली में तैनात एक दीवान को शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ घूस लेते हुए पकड़ा। दीवान पर आरोप है कि उसने पासपोर्ट आवेदन की रिपोर्ट लगाने के एवज में पीड़ित से 15 सौ रुपये रिश्वत की मांग की थी।
एंटी करप्शन टीम ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया और उसे सिकरारा थाने ले जाकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
घटना मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के मुजार गांव की है,
जहां अरशद अहमद नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के आधार पर वाराणसी एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, निरीक्षक नीरज कुमार सिंह, और राकेश बहादुर सिंह समेत करीब दर्जनभर पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में पीड़ित के साथ मछलीशहर कोतवाली पहुंचे।
पूर्व निर्धारित योजना के तहत, पीड़ित अरशद अहमद ने दीवान रंजन कुमार गुप्ता, जो कि थाने के सीसीटीएनएस कंप्यूटर ऑपरेटर थे, को पाउडर लगे 15 सौ रुपये पकड़ाए। जैसे ही दीवान ने नोट पकड़े, एंटी करप्शन टीम ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। नोट पकड़ने से दीवान का हाथ लाल हो गया, जिसे सबके सामने धुलवाया गया।
पासपोर्ट आवेदन के लिए 15 सौ घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़े गए दीवान!
पासपोर्ट आवेदन के लिए 15 सौ घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़े गए दीवान! बिग ब्रेकिंग सिकरारा, जौनपुर के मछलीशहर कोतवाली में तैनात एक दीवान को शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ घूस लेते हुए पकड़ा। दीवान पर आरोप है कि उसने पासपोर्ट आवेदन की रिपोर्ट लगाने के एवज में पीड़ित से 15 […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
उत्तर प्रदेशमतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील, विशेष कैंपों का हुआ आगाज; बूथों पर उमड़ी जागरूकता, अधिकारियों ने खुद आवेदन कर दिया संदेश
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील, विशेष कैंपों का हुआ आगाज; बूथों पर उमड़ी जागरूकता, अधिकारियों ने खुद आवेदन कर दिया संदेश मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह और डीआईजी एस. चन्नप्पा ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर पूरी की आवेदन प्रक्रिया, युवाओं से मतदाता बनने की अपील नगर निकाय और विधानसभा की मतदाता सूची में अंतर […]
उत्तर प्रदेश


