पवन सिंह की फिल्म ‘पॉवर स्टार’ देखने तीसरे दिन भी दर्शक उमड़े आनंद मंदिर सिनेमा वाराणसी में
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का पावर आनंद मंदिर सिनेमाहॉल जमकर देखने को मिला है। जी हाँ! सुपरहिट फिल्म ‘जय हिन्द’ के बाद पवन सिंह, मधु शर्मा, समीर आफताब और फिरोज खान की चौकड़ी ने एक बार फिर ‘पॉवर स्टार’ से तहलका मचा दिया है। बता दें कि वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमाहॉल […]

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का पावर आनंद मंदिर सिनेमाहॉल जमकर देखने को मिला है। जी हाँ! सुपरहिट फिल्म ‘जय हिन्द’ के बाद पवन सिंह, मधु शर्मा, समीर आफताब और फिरोज खान की चौकड़ी ने एक बार फिर ‘पॉवर स्टार’ से तहलका मचा दिया है। बता दें कि वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमाहॉल में शुक्रवार से प्रदर्शित की गई पवन सिंह के हैरतअंगेज कारनामों से सजी भोजपुरी फिल्म ‘पावर स्टार’ को बंपर ओपनिंग मिली है। वहीं रविवार को तीसरे दिन भी दर्शकों का हुजूम आनंद मंदिर सिनेमा हॉल पर देखने को मिला। पवन सिंह और मधु शर्मा की सुपरहिट जोड़ी में रिलीज हुई मारधाड़, नाच, गाना और रोमांच से भरपूर फिल्म ‘पावर स्टार’ को देखकर सिनेमा हॉल से बाहर निकल रहे दशकों में गजब का उत्साह और जोश देखने को मिला है। पब्लिक रिव्यू में दर्शकों ने मुक्तकंठ से फिल्म की भूरि-भूरि प्रशंसा की है और पवन सिंह के पावर का भी खूब बखान किया है। बॉक्स ऑफिस पर सफलता का झंडा परचम लहराने वाली फिल्म पावर स्टार को लेकर आनंद मंदिर सिनेमा हॉल के ओनर आकाश दूबे ने काफी तारीफ किया है। उन्होंने आनंद मंदिर सिनेमा के फेसबुक पेज पर फिल्म के बारे में बहुत अच्छा रिव्यु लिखा है। उन्होंने लिखा है कि ‘इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म पावर स्टार रही है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
मनोरंजनगोरखपुर क्लब में आकर्ष मूवीज की भव्य डांडिया नाइट, डीआईजी, एसएसपी, जेल अधीक्षक व एसपी ट्रैफिक परिवार सहित शहर की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत
गोरखपुर, 18 अक्टूबर 2026। आकर्ष मूवीज फिल्म प्रोडक्शन एंड फिजियो एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में रविवार को गोरखपुर क्लब में भव्य डांडिया नाइट (गरबा नाइट) का आयोजन उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर गोरखपुर के डी आई जी साहब अपने परिवार के साथ जेलर अधीक्षक अपने परिवार के […]
कला और संस्कृति


