पोल पर चढ़ा विद्युत कर्मी करंट की चपेट से घायल
संवाददाता अरविंद कुमार
नौतनवा/ महराजगंज : नौतनवा थाना क्षेत्र के भैंसहिया चौराहा पर विद्युत फाल्ट को ठीक करने पोल पर चढ़े संविदा विद्युत कर्मी तार में अचानक करंट आ जाने से उसकी चपेट में आ गया। वह पोल से गिर पड़ा। ग्रामीणों व अन्य विद्युत कर्मियों की मदद से उसे इलाज के लिए लक्ष्मीपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विद्युत फाल्ट होने की सूचना पर संविदा कर्मी शरिफुल पावर शट डाउन लेने के बाद पोल पर चढ़ा। अभी वह फाल्ट ठीक कर ही रहा था कि पावर सप्लाई आ गई और वह करंट की चपेट में आ गया।
विद्युत विभाग के जेई राकेश कुमार का बताना है घायल संविदा कर्मी को विभाग की निगरानी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। शट डाऊन के बावजूद पावर सप्लाई कैसे हो गई। इसकी जांच कराई जा रही है।
पोल पर चढ़ा विद्युत कर्मी करंट की चपेट से घायल
पोल पर चढ़ा विद्युत कर्मी करंट की चपेट से घायल संवाददाता अरविंद कुमार नौतनवा/ महराजगंज : नौतनवा थाना क्षेत्र के भैंसहिया चौराहा पर विद्युत फाल्ट को ठीक करने पोल पर चढ़े संविदा विद्युत कर्मी तार में अचानक करंट आ जाने से उसकी चपेट में आ गया। वह पोल से गिर पड़ा। ग्रामीणों व अन्य विद्युत […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरपुलिस लाइन में मेगा हेल्थ और कैंसर स्क्रीनिंग कैंप, एसपी सिटी की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों व छात्राओं की हुई जांच
पुलिस लाइन में मेगा हेल्थ और कैंसर स्क्रीनिंग कैंप, एसपी सिटी की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों व छात्राओं की हुई जांच सूर्य प्रकाश ओझा गोरखपुर। पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस में रविवार को सिनर्जी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट की ओर से पुलिसकर्मियों, उनके परिजनों और विभिन्न स्कूलों की छात्राओं के लिए एक दिवसीय मेगा […]



