‘जय हिन्द’ के बाद पवन सिंह, मधु शर्मा, समीर आफताब, फिरोज खान की चौकड़ी ने फिर ‘पॉवर स्टार’ से मचाया तहलका
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का पावर और सुपरस्टार एक्ट्रेस मधु शर्मा का जलवा वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमा हॉल जमकर देखने को मिल रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘जय हिन्द’ के बाद पवन सिंह, मधु शर्मा, निर्माता समीर आफताब और निर्देशक फिरोज खान की चौकड़ी ने […]

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का पावर और सुपरस्टार एक्ट्रेस मधु शर्मा का जलवा वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमा हॉल जमकर देखने को मिल रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘जय हिन्द’ के बाद पवन सिंह, मधु शर्मा, निर्माता समीर आफताब और निर्देशक फिरोज खान की चौकड़ी ने एक बार फिर फ़िल्म ‘पॉवर स्टार’ से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमा हॉल की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार से प्रदर्शित की गई पवन सिंह के हैरतअंगेज कारनामों से सजी भोजपुरी फिल्म ‘पावर स्टार’ को बंपर ओपनिंग मिली है। तीसरे और चौथे दिन भी दर्शकों का हुजूम आनंद मंदिर सिनेमा हॉल पर देखने को मिला। पवन सिंह और मधु शर्मा की सुपरहिट जोड़ी में रिलीज हुई मारधाड़, नाच, गाना और रोमांच से भरपूर फिल्म ‘पावर स्टार’ को देखकर सिनेमा हॉल से बाहर निकल रहे दशकों में गजब का उत्साह और जोश देखने को मिला है। पब्लिक रिव्यू में दर्शकों ने मुक्तकंठ से फिल्म की भूरि-भूरि प्रशंसा की है और पवन सिंह के पावर का भी खूब बखान किया है। इस फ़िल्म में पवन सिंह के बोले गए कई डायलॉग वायरल हो रहे हैं। जैसे कि पवन सिंह ‘पावर एहीजे से शुरू होला और एहीजे खत्म’, ‘पावर कभी खत्म ना होई’, ‘मेरा नाम पवन सिंह है ठेकेदारी नहीं करता हूं।’ ‘दुश्मनी भी दुश्मन के औकात देखकर करता हूँ।’, ‘बईठलों हाथी गधा से ऊंचा होला।’ ‘एक करोड़ है तब हमसे बात करना।’
गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ‘पावर स्टार’ का निर्माण मैड्ज मूवीज के बैनर तले किया गया है। इस फ़िल्म की प्रोड्यूसर मधु शर्मा और समीर आफताब हैं। निर्देशन की कमान निर्देशक फिरोज खान ने संभाला है। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार पवन सिंह, मधु शर्मा, पीयूष सुहाने, मनोज सिंह ‘टाइगर’, प्रकाश जैस, युगांत पांडे, संजय वर्मा, अजय पटेल, इंद्रेश त्रिपाठी, उजैर खान, हेमलाल कौशल, सुजीत सार्थक, अभिषेक हैं। मेहमान भूमिका में ऋतु सिंह, रक्षा गुप्ता, डिंपल सिंह और आस्था सिंह हैं। कॉन्सेप्ट और कहानी समीर आफताब ने लिखा है। इसके संगीतकार मधुकर आनंद, प्रियांशु सिंह, सरगम आकाश हैं।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
मनोरंजनगोरखपुर क्लब में आकर्ष मूवीज की भव्य डांडिया नाइट, डीआईजी, एसएसपी, जेल अधीक्षक व एसपी ट्रैफिक परिवार सहित शहर की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत
गोरखपुर, 18 अक्टूबर 2026। आकर्ष मूवीज फिल्म प्रोडक्शन एंड फिजियो एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में रविवार को गोरखपुर क्लब में भव्य डांडिया नाइट (गरबा नाइट) का आयोजन उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर गोरखपुर के डी आई जी साहब अपने परिवार के साथ जेलर अधीक्षक अपने परिवार के […]
कला और संस्कृति


