राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता हेतु जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारियों के साथ की गयी प्री-ट्रायल बैठक, दिए गये आवश्यक दिशा- निर्देश
देवरिया(सू0वि0) 21 अगस्त।राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद के समस्त खंड विकास के अधिकारियों के साथ जनपद न्यायालय में प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, देवरिया मनोज कुमार तिवारी द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त खंड विकास अधिकारी चिन्हित किये हुये मामलें को संदर्भित करें तथा अधिक से अधिक संख्या में मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत 14 सितंबर 2024 के दिन लगाकर मामलों का निस्तारण करावे एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु प्रचार-प्रसार तथा अपने विभाग से संबंधित जो भी मामले है ग्राम सभा स्तर पर चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित करावे एवं अब तक चिन्हित मामलों की संख्या से अवगत करावे।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, देवरिया मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि 11 सितंबर से 13 सितंबर 2024 तक मा0न्यायालय में लघु वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। समस्त वादकारियों से अनुरोध है कि आप विशेष लोक अदालत में अपने सुलहनीय मामलों को मा0न्यायालय में नियत कराकर अपने वादों का निस्तारण करायें। इस बैठक में समस्त खंड विकास अधिकारी तथा उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया
राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता हेतु जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारियों
राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता हेतु जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारियों के साथ की गयी प्री-ट्रायल बैठक, दिए गये आवश्यक दिशा- निर्देश देवरिया(सू0वि0) 21 अगस्त।राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद के समस्त खंड […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
उत्तर प्रदेशविधायक घेरों अभियान चलाते हुए
*गोरखपुर में गोंड धुरिया समाज का हल्ला बोल, चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी के आवास का घेराव* *गोरखपुर, चिल्लूपार -* चिल्लूपार विधानसभा में सोमवार को गोंड धुरिया समाज ने विधायक घेरो अभियान के तहत स्थानीय विधायक राजेश त्रिपाठी के आवास पर जोरदार घेराव किया। समाज के सैकड़ों लोग हाथों में तख्ती और ज्ञापन लेकर पहुंचे और […]




