ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के कुल्दवावारी निवासी समाजसेवी स्व. रामविलास यादव की 23 वीं पूण्यतिथि मनाई गई लोगों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया।
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रबली यादव ने कहा समाजसेवा में क्षेत्र में विकास का दूसरा नाम स्व. रामविलास यादव का रहा है । अपने नाम के अनुरूप सदैव देश व समाज के उत्थान के लिए कार्य किए। बेरोज़गारी को दूर करने के लिए क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुए। अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य व पूर्व प्रधान श्रीराम यादव ने कहा कि अपने पारिवारिक संबंध की याद करते हुए उनके कृतित्व पर विस्तार से चर्चा किया। संचालन संजय यादव ने किया। इस अवसर पर विनय यादव, आनंद यादव, अजय यादव, संजय यादव,भाजपा नेता राधेमोहन सिंह, शैलेन्द्र राय पिन्टू, विनोद राय, प्रकाश चंद पाण्डेय, आनंद यादव दीपू, हरिकेश यादव, उमेश यादव, रविंद्र यादव, पंकज शाही, विपिन मिश्र, श्याम मुरारी यादव, आदि मौजूद रहे।

