रितेश पांडे, शिवानी सिंह, जूली राजपूत का बोलबम ‘गउरा जी से मांग लिहा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे सावन के महीना में बाबा धाम देवघर जाकर भक्तिभाव में डूबे नजर आ रहे हैं। इसी सिलसिले में वे सिंगर शिवानी सिंह के साथ भक्ति से परिपूर्ण बोलबम सांग ‘गउरा जी से मांग लिहा’ लेकर आये हैं। जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। भक्ति से भरपूर इस गीत को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को रितेश पांडे ने अपनी निराले अंदाज में गाकर मन मोह लिया है तो वहीं सिंगर शिवानी सिंह ने रितेश के स्वर में स्वर मिलाकर शमाँ बाँध दिया है। उनकी जुगलबंदी सुनने में बहुत प्यारी लग रही है। वहीं इस गाने के वीडियो में रितेश पांडे और एक्ट्रेस जूली राजपूत ने मनमोहक परफॉर्मेंस किया है। उनकी जोड़ी इस सांग में खूब जम रही है। इस भक्ति गीत की मेकिंग और टेकिंग काबिले तारीफ है, जिसे रिच लेबल पर फिल्माया गया है। यह वीडियो सांग बाबा धाम जल चढ़ाने जाने की तैयारी कर रहे शिव भक्तों पर आधारित है। जिसमें एक शिव भक्त बाबा धाम काँवर लेकर जाने के लिए रेडी है। वह अपनी प्रेमिका को आवाज लगाकर देवघर जाने की बात बताता है तो उसकी दिलरुबा भी साथ में चलने के लिए तैयार हो जाती है। वे दोनों एक दूसरे के साथ जन्म-जन्मांतर तक साथ रहने के लिए शिवधाम जाकर आशीर्वाद पाना चाहते हैं।
वीडियो में दिखाया गया है कि रितेश पांडे काँवर सजाकर कांवरिया साथियों के साथ भक्ति भाव से शिवलिंग जल चढ़ाने जा रहे हैं। वह आवाज लगाते हुए अपनी प्रेमिका जूली राजपूत से कहते हैं कि…
‘ये सोना लेईके गाड़ी, जातानि शिव के दुआरी…’
तब जूली राजपूत कहती हैं कि…
‘रुका रुका हमहु जान चलब, होके आवतानी तैयारी…’
उसके जवाब में रितेश पांडे कहते हैं कि…
‘कि चढ़ावे खातिर शिव के धतूर भाँग लिहा…’
तो फिर जूली राजपूत कहती हैं कि…
‘हम गउरा जी से तोहरा के माँगब ये जान, तूहु भोला जी हमरा के माँग लिहा, हम गउरा जी तोहरा के माँगब ये जान, तूहु भोला जी हमरा के माँग लिहा…’
लिंकः https://youtu.be/e7j2GKpE3TQ?si=MZAWfZNmqCAkq1OH
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत बोलबम ‘गउरा जी से मांग लिहा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर रितेश पांडे और शिवानी सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में रितेश पांडे और एक्ट्रेस जूली राजपूत ने कमाल की अदाकारी किया है। इस गाने को गीतकार राजन सम्राट ने लिखा है, जबकि संगीतकार धर्मेन्द्र चंचल ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, डीओपी सुनील बाबा, गौरव राय जी, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन आनंद सुल्तानपुरी और मनीष काटा ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
रितेश पांडे, शिवानी सिंह, जूली राजपूत का बोलबम ‘गउरा जी से मांग लिहा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
रितेश पांडे, शिवानी सिंह, जूली राजपूत का बोलबम ‘गउरा जी से मांग लिहा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे सावन के महीना में बाबा धाम देवघर जाकर भक्तिभाव में डूबे नजर आ रहे हैं। इसी सिलसिले में वे सिंगर शिवानी सिंह के साथ भक्ति से परिपूर्ण बोलबम सांग ‘गउरा जी से मांग […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
मनोरंजनगोरखपुर क्लब में आकर्ष मूवीज की भव्य डांडिया नाइट, डीआईजी, एसएसपी, जेल अधीक्षक व एसपी ट्रैफिक परिवार सहित शहर की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत
गोरखपुर, 18 अक्टूबर 2026। आकर्ष मूवीज फिल्म प्रोडक्शन एंड फिजियो एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में रविवार को गोरखपुर क्लब में भव्य डांडिया नाइट (गरबा नाइट) का आयोजन उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर गोरखपुर के डी आई जी साहब अपने परिवार के साथ जेलर अधीक्षक अपने परिवार के […]
कला और संस्कृति


