भोजपुरी संगीत जगत में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने नये गायक को प्रियांशु पांडेय लॉन्च किया है। सुरीली आवाज के मालिक नवोदित सिंगर प्रियांशु पांडेय के आवाज का जादू हर किसी के सिर पर चढ़कर बोलने वाला है। सिंगर प्रियांशु पांडेय बेहतरीन सिंगर के साथ ही साथ बेस्ट एक्टर भी हैं। उनका साथ […]
भोजपुरी संगीत जगत में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने नये गायक को प्रियांशु पांडेय लॉन्च किया है। सुरीली आवाज के मालिक नवोदित सिंगर प्रियांशु पांडेय के आवाज का जादू हर किसी के सिर पर चढ़कर बोलने वाला है। सिंगर प्रियांशु पांडेय बेहतरीन सिंगर के साथ ही साथ बेस्ट एक्टर भी हैं। उनका साथ भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार अदाकारा माही श्रीवास्तव ने दिया है। प्रियांशु पांडेय और माही श्रीवास्तव की जोड़ी में बहुत ही शानदार सैड सांग ‘प्यार करेलू’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस सांग का फिल्मांकन और लोकेशन बहुत ही शानदार तथा काबिले तारीफ है। इस गाने में माही श्रीवास्तव सिंपल लुक में हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है और अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही है। इस गाने में माही श्रीवास्तव की खूबसूरती देखकर हर कोई उनका दीवाना बन गया है।
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)
गौरतलब है कि दिल से चाहने वाले आशिक की मासूका जब किसी और को चाहने लगती है तो प्रेमिका के प्रेमी का दिल टूट जाता है, मगर वह ख्वाबों यादों से दूर नहीं हो पाता है। हर वक्त हर जगह उसे अपनी प्रेमिका ही नजर आती है। इसी सिचुएशन पर यह सैड सांग बनाया गया है।
इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपने लवर सिंगर प्रियांशु पांडेय और सहेलियों के साथ पिकनिक मनाने जाती है। पिकनिक स्पॉट पर गाड़ी से उतरते ही माही की नजर एक हैंडसम लड़के से टकराती है और उससे मोहब्बत कर लेती हैं। इसे देखकर प्रियांशु पांडेय का दिल टूट जाता है।
इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह सैड सांग प्यार के जज्बात से भरपूर है। यह सांग अब तक के आये भोजपुरी गानों से काफी अलग बनाया गया है। इस गाने की शूटिंग में हमने खूब मस्ती किया है। इस गाने की शूटिंग के हम सबने खूब मेहनत किया था। इस गाना को आडियंस के दिल को छूने वाला है। प्रियांशु ने सिंगिंग और एक्टिंग दोनों बहुत ही कमाल का किया है। उनका फ्यूचर ब्राइट है। इस गाने को प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से थैंक्यू कहती हूँ। इतना बेहतरीन गाना बनाने के लिए रत्नाकर सर को दिल से थैंक्यू।’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी सैड सांग ‘प्यार करेलू’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को नवोदित गायक ‘प्रियांशु पांडेय’ ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने सिंपल लुक में शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार संदीप साजन ने लिखा है, जबकि संगीतकार साजन मिश्रा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।