प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के तहत किये जा रहे सर्वे की गति बढ़ायी जाय
प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के तहत किये जा रहे सर्वे की गति बढ़ायी जाय समूहों की सक्रियता का परीक्षण कराया जाय प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के लाभार्थियों के आवास तक आवागमन के सुगम रास्ते बनाये जाय लखनऊ,14 फरवरी 2025। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि को प्रधानमंत्री […]

पक्के आवास दिए गए हैं , उनमें से जिनके आवास तक आने -जाने हेतु मार्ग व जल निकासी की व्यवस्था न हो ,तो मनरेगा से सीसी रोड/ खड़ंजा मार्ग व जल निकासी हेतु प्रापर व सुगम व्यवस्था की जाय। उन्होंने कहा है कि आवास योजना के लाभार्थियों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन, नि:शुल्क गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड, शौचालय, 90/95 दिन की मनरेगा से मजदूरी, आदि व्यवस्थाएं तो की ही गयी हैं, उनके आवास के सामने सहजन का पेड़ लगाने, उन्हें सोलर लाइट की सुविधा देने जैसी अन्य वाजिब सुविधाएं देने के लिए प्लान बनाया जाय।
उप मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के 10 जिले जहां मनरेगा के तहत सर्वाधिक काम हो रहे हैं/हुये हैं, वहां के 10 प्रतिशत कार्यों की जांच मुख्यालय से टीम भेजकर करायी जाय। बताया गया कि अमृत सरोवरों के निर्माण में उत्तर प्रदेश ,देश में टाप पर है,उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि यह विशेष रूप से ध्यान रखा जाय कि सभी अमृत सरोवर पानी से लबालब भरे रहें। उन्होंने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिलों की 75-75 ग्राम सभाओं , जहां स्वयं सहायता समूहों की संख्या अधिक है, वहां समूहों की सक्रियता का परीक्षण करा लिया जाए और जो समूह निष्क्रिय हो उन्हें पूरी तत्परता के साथ सक्रिय किया जाय। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में सड़कों के निर्माण व सर्वे कार्य समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
न्यूज़उग्रसेन सेतु की मरम्मत करने के लिए लखनऊ से पहुंची विशेषज्ञों की टीम
15 दिन तक आवागमन पर रहेगी पाबंदी, निर्माण सामग्री जुटी मरम्मत के दौरान दोपहिया वाहनों को ही मिलेगी अनुमति ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज : गोरखपुर और देवरिया को जोड़ने वाले राप्ती नदी पर स्थित उग्रसेन सेतु की मरम्मत का काम शुक्रवार से शुरू होना था लेकिन बारिश के चलते कार्य नहीं शुरू […]
न्यूज़

