शालू सिंह ‘सास बहू की महाभारत’ में हैं व्यस्त
भोजपुरिया क्रश शालू सिंह इन दिनों भोजपुरी फिल्म ‘सास बहू की महाभारत’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वे एक घरेलू बहू का किरदार निभा रही हैं। इस फ़िल्म में उनके पति के रोल में फैमिली स्टार जय यादव नजर आने वाले हैं। इस फ़िल्म की कहानी पारिवारिक ड्रामा और रिश्तों के संघर्ष पर आधारित […]

भोजपुरिया क्रश शालू सिंह इन दिनों भोजपुरी फिल्म ‘सास बहू की महाभारत’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वे एक घरेलू बहू का किरदार निभा रही हैं। इस फ़िल्म में उनके पति के रोल में फैमिली स्टार जय यादव नजर आने वाले हैं। इस फ़िल्म की कहानी पारिवारिक ड्रामा और रिश्तों के संघर्ष पर आधारित है, जो हर पीढ़ी की सास और बहू के बीच के भावनात्मक और सामाजिक पहलुओं को बड़े ही मनोरंजक अंदाज में प्रस्तुत करेगी। फैमिली ड्रामा से भरपूर इस फ़िल्म का निर्माण वर्ल्ड वाइड प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है। इस फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह हैं, जो अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। जिन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में बनाई है। इस फ़िल्म का निर्देशन टीआरपी किंग डायरेक्टर अजय कुमार झा कर रहे हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट व हाईएस्ट टीआरपी जीआरपी वाली फिल्में दी हैं। इस फ़िल्म में शालू सिंह के साथ मुख्य भूमिकाओं में विक्रांत सिंह राजपूत, जय यादव और संचिता बनर्जी नजर आने वाले हैं। साथ ही जे नीलम, संजय पांडेय, कंचन मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
मनोरंजनगोरखपुर क्लब में आकर्ष मूवीज की भव्य डांडिया नाइट, डीआईजी, एसएसपी, जेल अधीक्षक व एसपी ट्रैफिक परिवार सहित शहर की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत
गोरखपुर, 18 अक्टूबर 2026। आकर्ष मूवीज फिल्म प्रोडक्शन एंड फिजियो एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में रविवार को गोरखपुर क्लब में भव्य डांडिया नाइट (गरबा नाइट) का आयोजन उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर गोरखपुर के डी आई जी साहब अपने परिवार के साथ जेलर अधीक्षक अपने परिवार के […]
कला और संस्कृति


