सिपाही भर्ती मामले में STF ने महिला कांस्टेबल को उठाया 3 लड़के भी हिरासत में
गोरखपुर: आज से उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा शुरू हो रही है परीक्षा से पहले ही परीक्षा के पेपर मुहैया कराने को लेकर के दावा कर रहे लोगों पर लखनऊ में FIR लिख दी गई है गोरखपुर एसटीएफ ने कल यानी बृहस्पतिवार की सुबह गोरखपुर से चार लोगों को उठाया जिसमें तीन युवक व एक महिला कांस्टेबल शामिल है यह महिला कांस्टेबल गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली है
मामले का खुलासा तब हुआ जब एसटीएफ ने महिला सिपाही को बांसगांव से यानी महिला सिपाही के घर से उठाया और साथ में तीन लड़कों को भी अपने साथ लेकर गई पकड़े गए आरोपियों में एक व्यक्ति दिल्ली का रहने वाला हैं इस महिला कांस्टेबल के मोबाइल से पुलिस परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के 5 प्रवेश पत्र भी मिले हैं
आपको बता दें कि पूरे उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त से परीक्षा शुरू हो रही है और यह परीक्षा 5 दिनों तक चलेगी एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम इन सभी मामलों में फूंक फूंक कर कदम रख रही है यह महिला कांस्टेबल श्रावस्ती में तैनात है और अब इन सभी से गहन पूछ ताछ जारी है
श्रावस्ती में तैनात यह महिला कांस्टेबल अपने घर पर कुछ लोगों को बुलाई थी और सिपाही भर्ती में परीक्षा पास करने का भरोसा दिया है इसके आवाज में अभ्यर्थियों से रुपए मांगे गए हैं जिसकी जानकारी जब ऊपर अधिकारियों को हुई तो सभी अधिकारी अलर्ट हो गए सबसे बड़ी बात यह है कि रुपया लेने वाला बिचौलिया दिल्ली का रहने वाला है जो अभ्यर्थियों से रुपए लेने के लिए दिल्ली से आया था
जो तीन युवक पकड़े गए उसमें एक दिल्ली का बिचौलिया व दो अन्य युवक पकड़े गए हैं उसमें एक प्राइवेट सुरक्षाकर्मी और दूसरा प्राइवेट ड्राइवर है इधर महिला कांस्टेबल का कहना है कि उसके मोबाइल में पांच अभ्यर्थी उसके रिश्तेदार हैं फिलहाल एसटीएफ और क्राइम ब्रांच इस मामले में गहन जांच कर रही है और अपनी निगाहें बनाकर रखी हुई है कि कहीं कोई और तो शामिल नहीं है
सिपाही भर्ती मामले में STF ने महिला कांस्टेबल को उठाया 3 लड़के भी हिरासत में
सिपाही भर्ती मामले में STF ने महिला कांस्टेबल को उठाया 3 लड़के भी हिरासत में गोरखपुर: आज से उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा शुरू हो रही है परीक्षा से पहले ही परीक्षा के पेपर मुहैया कराने को लेकर के दावा कर रहे लोगों पर लखनऊ में FIR लिख दी गई है गोरखपुर एसटीएफ ने […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


