सक्रिय चोरी और डकैती गिरोह का भंडाफोड़
दो गिरफ्तार – एक बाल अपचारी किशोर अदालत में पेश
गोरखपुर।थाना खोराबार पुलिस ने चोरी और डकैती की योजना बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के साथ ही एक बाल अपचारी को हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने चोरी का सामान और डकैती की तैयारी में इस्तेमाल होने वाले औजारों को बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह कई थानों में दर्ज चोरी की वारदातों में शामिल था। ये लोग रात के समय घरों का ताला तोड़कर कीमती सामान और वाहन चोरी कर लेते थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की।
सफल गिरफ्तारी के दौरान बरामद हुआ सामान: नॉयलान की रस्सी,लोहे का रॉड और पाईप,04 चोरी की बैटरी,01 घरेलू गैस सिलेंडर,01 एम्प्लीफायर,01 मोटरसाइकिल
- 01 मोबाइल फोन,01 जोड़ी सफेद धातु की पायल,04 चेन और 03 अंगूठी पीली धातु की
- 01 नाक की कील
पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें धमकी, मारपीट, चोरी, डकैती की योजना व अन्य गंभीर मामले शामिल हैं।
इन गिरफ्तारियों के आधार पर पुलिस ने मुकदमों में धारा 317(2) भा.दं.सं. की बढ़ोत्तरी की है और एक नया मुकदमा पंजीकृत किया है।
पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

