संवाददाता– एस.पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।
गीडा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर अर्जेन्ट रिक्वायरमेंट कंबोडिया की मशहूर कंपनी CMED कन्ट्रक्शन. लिमटेड का फर्जी पम्पलेट दिवालो पर चस्पा है । गस्त के दौरान हल्का दरोगा धीरेंद्र यादव ने जब पम्पलेट की जांच की तो पता चला कि उक्त मनिंद्र कंसलटि आकाश कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी बाघागाड़ा थाना गीडा गोरखपुर के मकान में संचालित हो रही है, जो कुछ महीनों से बन्द चल रहा हैं । उक्त कम्पनी द्वारा बिना किसी वैध प्रमाण के बेरोजगार युवकों को नियुक्त कर उन्हें कंबोडिया, वियतनाम, आदि देश भेजकर साइबर अपराध में फंसाया जा रहा है ।
गीडा पुलिस ने उपनिरीक्षक की तहरीर पर मनिंद्र कंसलटिंग के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4), 24 (1) b के तहत केस दर्ज किया है ।

