सोनौली : भ्रष्टाचार का पर्दाफाश, 10 महीने में ही उखड़ी 37 लाख की आर सी सी सड़क
अरविंद कुमार
सोनौली( महराजगंज ) : सज्जाद अली पुत्र अली अहमद निवासी वार्ड न 11 बाल्मीकिनगर सोनौली ने एक भ्रष्टाचार संबंधित मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराते हुए कहा, की नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नo 6 गांधी नगर में अधिशासी अधिकारी व अवर अभियंता व बड़े बाबू के मिली भगत से जमकर भ्रष्टाचार का बड़े पैमाने पर खेल खेला गया है। पहली बरसात में ही उखड़ गयी सड़क ! सड़क का ना तो अभी तक लोकार्पण हुआ था और ना ही इस पर आम जनता का आवागमन शुरू हुआ था, लेकिन इसकी गुणवात्ता इतनी ख़राब साबित हुई की इसकी गिट्टीयां पहले ही बरसात में उखड़ गई, जिसके चलते मानक और गुणवत्ता पर बड़े सवाल उतपन्न हो रहे हैं। आर सी सी सड़क जो की नौतनवा- सोनौली मार्ग से एक प्राइवेट लाईफ केयर हॉस्पिटल तक जाती है,लगभग 330 मीटर लम्बी सड़क व नाली का निर्माण बिगत 10 माह पहले लगभग 37 लाख रुपया खर्च करने के बाद भी कमियाँ सामने आ रही हैं। निर्माण के दौरान सोनौली के वरिष्ठ समाजसेवी सज्जाद अली के द्वारा काफ़ी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल सहित कई उच्चधिकारीयों से लिखित रूप से किया गया था। ईओ सोनौली राहुल यादव द्वारा कहा गया की निर्माण में कोई कमी नहीं है सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण ढंग से किया हैं।
सोनौली : भ्रष्टाचार का पर्दाफाश, 10 महीने में ही उखड़ी 37 लाख की आर सी सी सड़क
सोनौली : भ्रष्टाचार का पर्दाफाश, 10 महीने में ही उखड़ी 37 लाख की आर सी सी सड़क अरविंद कुमार सोनौली( महराजगंज ) : सज्जाद अली पुत्र अली अहमद निवासी वार्ड न 11 बाल्मीकिनगर सोनौली ने एक भ्रष्टाचार संबंधित मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराते हुए कहा, की नगर पंचायत सोनौली के […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
अयोध्या की आयुर्वेद गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. समीक्षा को मिला गांधी सेवा रत्न सम्मान, चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित
ब्यूरो चीफ नीलम सिंह अयोध्या। चिकित्सा एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अयोध्या की आयुर्वेद गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. समीक्षा को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित ‘गांधी सेवा रत्न’ सम्मान से नवाजा गया। राजस्थान के सूरजगढ़ स्थित रानी बाग पैलेस में आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं […]



