सरयू नदी की कटान से प्राथमिक विद्यालय बगहा का अस्तित्व खतरें में
बगहा गांव के कटान स्थल का निरिक्षण करते उप जिलाधिकारी
बड़हलगंज (गोरखपुर) विकास खण्ड बड़हलगंज के दियारा क्षेत्र में सरयू नदी तीब्र गति से कटान कर रही हैं ।
तेज गति से हो रहे कटान से अब तक सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य भूमि नदी के धारा में विलीन हो चुकी हैं ।
पिछले दो दिनों में कटान की गति तेजी से बढ़ी हैं जिससे बगहा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर् खतरा बढ़ गया हैं।
बगहा गांव के परमा सिंह हुकुमचंद बच्ची देवी शिवानन्द सरिता शिक्षक अशोक सिंह का कहना है कि समय रहते शासन द्वारा कटान रोकने का कोई उपाय नहीं किया गया तो गांव का अस्तित्व बच पाना मुश्किल हैं लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कटान पर् ध्यान नही दे रहा है महज कुछ दिन पूर्व बाढ़ की भीषण मार् से उबरे दियारा क्षेत्र के लोगो पर् मुसीबतें बढ़ गयी हैं ।
गांव की लीलावती चन्द्रावती ज्ञानमती सुमित्रा बेचनी बताने लगी कि रात्रि में जब कटान से दरारें तेज आवाज करती हुई नदी में गिरती हैं तो बहुत डर लगता हैं जैसे लगता हैं कि अभी घर नदी में कट जाएगा । इस संबंध में बाढ़ खंड 2 के जेई सुनील से बात हुई तो उन्होंने बताया की पार्कोपाइन बम्बूक्रेट ट्रिपेसर लगाया जा रहा है मौके पर उप जिला अधिकारी गोला राजू कुमार सहायक अभियंता नीरज कुमार जेई सुनील कुमार सिंह, लेखपाल व ग्राम प्रधान सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे
सरयू नदी की कटान से प्राथमिक विद्यालय बगहा का अस्तित्व खतरें में
सरयू नदी की कटान से प्राथमिक विद्यालय बगहा का अस्तित्व खतरें में बगहा गांव के कटान स्थल का निरिक्षण करते उप जिलाधिकारी बड़हलगंज (गोरखपुर) विकास खण्ड बड़हलगंज के दियारा क्षेत्र में सरयू नदी तीब्र गति से कटान कर रही हैं । तेज गति से हो रहे कटान से अब तक सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य भूमि […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
अयोध्या, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की भव्य सौगात
ब्यूरो चीफ नीलम सिंह अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के सौजन्य से आयोजित पत्रकार साथियों की भव्य विंध्याचल धाम यात्रा ने धार्मिक आस्था, भाईचारे और सौहार्द का ऐसा अद्भुत संगम रचा, जिसने पत्रकार जगत के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। अयोध्या से विंध्याचल पहुंचे पत्रकार साथियों ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन कर सुख, शांति और […]


