पिपराइच: 25 दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षक नरेंद्र चौबे (कुशीनगर निवासी) का रविवार सुबह पांच बजे मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, अहिरौली (कुशीनगर) के निवासी नरेंद्र चौबे पिपराइच कस्बे में परिवार के साथ किराये पर रहते थे और एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। 14 नवंबर को वह मार्निंग वॉक पर निकले थे, तभी एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

