थाने में पीड़ित युवती ने की आग लगाने की कोशिश फरियादी ने बचाया
गोला। थाने के अंदर एक युवती ने अपने उपर तेल गिराकर आग लगाने की कोशिश की
इस दौरान मौके पर मौजूद एक अन्य फरियादी ने आग लगाते वक्त उसका हाथ पकड़ कर माचिस छिन लिया। देखते ही वहां अफरातफरी मच गई पुलिस कर्मियों ने उस युवती को पकड़ कर थाने के अंदर लेकर चलें गए। सुचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसपी जितेन्द्र कुमार ने उस युवती से पूछताछ की और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का बगल के ही गांव के युवक से करीब तीन सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था युवती से वह शादी करने का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा जब उसने शादी की बात की तो उसने इंकार कर दिया। उसके बाद उसने मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाना पहुंच कर प्रार्थना दिया तो आरोप है कि इंस्पेक्टर ने दोनों पक्षों को बुलाकर कहा आपस का मामला है समझौता कर लो।
बोतल में तेल व माचिस लेकर पहुंची थी थाने
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती हाथ में बोतल लेकर जिसमें ज्वलनशील पदार्थ भरा था थाने पहुंची और जहां फरियाद सुनी जाती है वहां पहुंची लेकिन उस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था कुछ देर वहीं खड़ी थी और फिर वहां से थोड़ा पीछे हट कर अपने उपर बोतल में भरें पदार्थ को उड़ेल ली और माचिस जलाने की कोशिश करने लगी तभी उस पर वहां मौजूद एक फरियादी की नजर पड़ी तो उसने उसके हाथ से माचिस छीन ली।
थाने में पीड़ित युवती ने की आग लगाने की कोशिश फरियादी ने बचाया
थाने में पीड़ित युवती ने की आग लगाने की कोशिश फरियादी ने बचाया गोला। थाने के अंदर एक युवती ने अपने उपर तेल गिराकर आग लगाने की कोशिश की इस दौरान मौके पर मौजूद एक अन्य फरियादी ने आग लगाते वक्त उसका हाथ पकड़ कर माचिस छिन लिया। देखते ही वहां अफरातफरी मच गई पुलिस […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
उत्तर प्रदेशधनंजय सिंह के पक्ष में हाईकोर्ट के फैसले की उम्मीद, समर्थकों में खुशी की लहर
नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे :- मल्हनी की सियासत में बढ़ी हलचल, हाईकोर्ट के आदेश और आगामी राजनीतिक समीकरणों पर टिकी नजर जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह से जुड़ी बड़ी राजनीतिक और कानूनी खबर सामने आ रही है। जौनपुर कोर्ट से मिली सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में चल रही कानूनी प्रक्रिया को लेकर उनके पक्ष में […]
उत्तर प्रदेशBIG NEWS | पूर्व IAS दिव्या मित्तल का बड़ा ऐलान: उत्तर प्रदेश से करेंगी राजनीति की शुरुआत, किसी पार्टी का नहीं लेंगी सहारा!
नई दिल्ली/लखनऊ /अनुराग त्रिपाठी | निष्पक्ष टुडे :- 13 साल की प्रशासनिक सेवा छोड़कर राजनीति की राह पर दिव्या मित्तल! सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर किया भविष्य का खुलासा, बोलीं—किसी दल के साथ नहीं, अकेले चलूंगी। उत्तर प्रदेश की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर […]
उत्तर प्रदेशसितंबर विषुव 2026: ऋतु परिवर्तन और खगोलीय गणित सितंबर विषुव 2026: ऋतु परिवर्तन और खगोलीय गणित को समझने का सटीक अवसर
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- 23 सितंबर की सुबह 5:35 बजे होगा सितंबर विषुव, जानिए क्यों दिन-रात की लंबाई, ऋतु परिवर्तन और पृथ्वी की धुरी से जुड़ी है यह महत्वपूर्ण खगोलीय घटना गोरखपुर। आसमान में होने वाली कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं, जो सिर्फ देखने भर की नहीं बल्कि पृथ्वी की गति, उसकी धुरी के […]
अयोध्या, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की भव्य सौगात
ब्यूरो चीफ नीलम सिंह अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के सौजन्य से आयोजित पत्रकार साथियों की भव्य विंध्याचल धाम यात्रा ने धार्मिक आस्था, भाईचारे और सौहार्द का ऐसा अद्भुत संगम रचा, जिसने पत्रकार जगत के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। अयोध्या से विंध्याचल पहुंचे पत्रकार साथियों ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन कर सुख, शांति और […]

