ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे)बड़हलगंज/चिल्लूपार: भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को उपनगर के चरण पादुका कुटी पर भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला। शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व पर उपनगर के चरण पादुका कुटी पर चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के […]
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे)बड़हलगंज/चिल्लूपार: भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को उपनगर के चरण पादुका कुटी पर भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला।
शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व पर उपनगर के चरण पादुका कुटी पर चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचीं हजारों बहनों ने चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें स्नेह और आशीर्वाद दिया। विधायक ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प दोहराया। रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ी संख्या में बहनों के पहुंचने से माहौल पूरी तरह आत्मीय और भावुक हो गया। विधायक राजेश त्रिपाठी ने बहनों द्वारा बांधी गई राखियों को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि बहनों के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है।
विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि जिस तरह बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, उसी तरह एक भाई का भी दायित्व है कि वह अपनी बहनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए सदैव खड़ा रहे। विधायक ने क्षेत्र की बहनों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि चिल्लूपार के विकास के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के गांवों में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और विकास की यह यात्रा आगे भी निरंतर जारी रहेगी। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, सभासद दीपक शर्मा, रवि साहनी, रामदास मद्धेशिया, आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, विनय तिवारी, बनवारी प्रसाद, स्वतंत्र सिंह, सुधाकर दुबे, शिवाजी सिंह, मानस त्रिपाठी, मुख्तार यादव, अष्टभुजा सिंह, सुरेश उमर, राजेश जायसवाल, सूरज पाल, मनोज निगम, अमलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहें।