निर्देशक अभिषेक दूबे और निर्माता गया कुमार की भोजपुरी फ़िल्म ‘वीर वधू’ की शूटिंग वाराणसी में शुरू
निभा फिल्म्स मगध बिहार एवं शिवोहम एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड बैनर के तले भव्य पैमाने पर बन रही फ़िल्म ‘वीर वधू’ का भव्य मुहुर्त करके शूटिंग शुरू कर दी गई है उत्तर प्रदेश के जिला वाराणसी में। जी हाँ! कुशल निर्देशक अभिषेक दूबे के निर्देशन में बन रही पारिवारिक और सामाजिक भोजपुरी फ़िल्म ‘वीर वधू’ का […]

निभा फिल्म्स मगध बिहार एवं शिवोहम एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड बैनर के तले भव्य पैमाने पर बन रही फ़िल्म ‘वीर वधू’ का भव्य मुहुर्त करके शूटिंग शुरू कर दी गई है उत्तर प्रदेश के जिला वाराणसी में। जी हाँ! कुशल निर्देशक अभिषेक दूबे के निर्देशन में बन रही पारिवारिक और सामाजिक भोजपुरी फ़िल्म ‘वीर वधू’ का निर्माण फ़िल्म निर्माता गया कुमार कर रहे हैं। इस फिल्म का शुभ मुहूर्त सावन के दूसरे सोमवार को बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा से विधिवत मंत्रोच्चारण, पूजा अर्चना करके संपन्न किया गया। तदोपरांत गणपति बप्पा मोरया और हर हर महादेव के जयकर के साथ फिल्म की शूटिंग का पहला टेक लिया गया। फिल्म के मुहूर्त के समय की पूजा में दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, फ़िल्म स्टार राघव पांडेय, बहुत सारे हिट गानों से लाखों करोड़ों दिलों पर राज कर रहे सिंगर व अभिनेता सौरव सम्राट, करोड़ों दिलों की धड़कन चांदनी सिंह, बिहार की लाडली बेटी राखी मिश्रा, फिल्म के निर्माता गया कुमार और निर्देशक अभिषेक दूबे सहित फिल्म की पूरी यूनिट ने श्रद्धा भक्ति से शामिल थे। इस शुभ अवसर पर फिल्म की पूरी टीम ने एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
मनोरंजनगोरखपुर क्लब में आकर्ष मूवीज की भव्य डांडिया नाइट, डीआईजी, एसएसपी, जेल अधीक्षक व एसपी ट्रैफिक परिवार सहित शहर की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत
गोरखपुर, 18 अक्टूबर 2026। आकर्ष मूवीज फिल्म प्रोडक्शन एंड फिजियो एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में रविवार को गोरखपुर क्लब में भव्य डांडिया नाइट (गरबा नाइट) का आयोजन उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर गोरखपुर के डी आई जी साहब अपने परिवार के साथ जेलर अधीक्षक अपने परिवार के […]
कला और संस्कृति


