7 से 28 अगस्त के बीच बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा, पेपर लीक होने से रोकने के लिए अफसरों ने की ये खास तैयारी.
पटना: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 7 अगस्त से 28 अगस्त के बीच होगी. परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक ही पाली में होगी. शुक्रवार को केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि इस बार पेपर लीक नहीं होगा. इस परीक्षा के लिए 17,81,720 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. यह परीक्षा राज्य के सभी 38 जिलों के 545 केंद्रों पर होगी. बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई थी. इसका पेपर लीक हो गया था. इसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी. अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जा रही है.
जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय और राज्य सरकार की ओर से परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के स्तर पर सभी जिला अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की गई है और उन्हें निष्पक्ष परीक्षा आयोजित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं.
7 से 28 अगस्त के बीच बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा, पेपर लीक होने से रोकने के लिए अफसरों ने की ये खास तैयारी.
7 से 28 अगस्त के बीच बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा, पेपर लीक होने से रोकने के लिए अफसरों ने की ये खास तैयारी. पटना: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 7 अगस्त से 28 अगस्त के बीच होगी. परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक ही पाली में होगी. शुक्रवार को केंद्रीय चयन […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
कैरियरPal singh
राष्ट्रीय टेक्नो फेस्टिवल 2026 में खगोलविद अमर पाल सिंह को मिला नेशनल कलाम यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड
Disaster
हजारों करोड़ का बजट, फिर भी आपदाओं के आगे बेबस सुरक्षा आपदा से पहले तैयारी या तबाही के बाद भरपाई? हजारों करोड़ के बजट के बावजूद सुरक्षा की चुनौती! भारत में आपदा प्रबंधन पर बढ़ता निवेश, जान-माल की क्षति, संसाधनों के उपयोग और जमीनी तैयारियों के बीच अंतर—अब योजनाओं से आगे बढ़कर परिणाम देने का […]



