ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;- 🐏मेष राशिफल एकरसता आपको अच्छी न लगती ǀइससे आप बोर अनुभव करते हैं ǀआज आप काफी खुश और फ्लर्ट वाले मूड में होंगे ǀअपनी दिनचर्या बदलें ǀ इसमें फिटनेस को जगह दें ǀ किसी मनोरंजक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं ǀ आपके नए विचार से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगें […]
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-
🐏मेष राशिफल
एकरसता आपको अच्छी न लगती ǀइससे आप बोर अनुभव करते हैं ǀआज आप काफी खुश और फ्लर्ट वाले मूड में होंगे ǀअपनी दिनचर्या बदलें ǀ इसमें फिटनेस को जगह दें ǀ किसी मनोरंजक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं ǀ आपके नए विचार से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगें ǀ ऑफिस में नयी पहचान बनेगी ǀ कुल मिलकर दिन हल्का-फुल्का गुजरेगा ǀ काम कम रहेगा ǀआप सकारात्मकता के श्रोत बने रहेंगे ǀ
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)
🐂वृषभ राशिफल
अपने सृजनात्मक विचारों को कार्यान्वित करने का यह बहुत अच्छा समय है ǀअपने विचारों को बड़ा रखें तथा किसी बोद्धिक या व्यवसायिक प्रशिक्षण में हिस्सा लें, इससे आपको औरो पर बढ़त हासिल होगी ǀ हालाँकि ऐसा करते हुए आपको कुछ वित्तीय परेशानियां आ सकती हैं ǀ
👫मिथुन राशिफल
आप आसानी से आगे होने वाली बातों का अनुमान लगा लेते हैं ǀ आपकी संचार क्षमता भी प्रभावशाली और नजरिया खुला है,इसीलिए जो आप चाहते हैं उसके लिए बहुत मेहनत करें ǀ हमेशा गलतियाँ ढूँढने की फिराक में रहने वाले आक्रामक लोगों के साथ उलझने से बचें ǀ
🦀कर्क राशिफल
आपके आसपास आपका ध्यान और समय बांटने वाली बहुत सी गतिविधियाँ चल रही हैǀछोटी-मोटी बातों पर समय व्यर्थ ना करें ǀएकाग्र रहें,तभी आपको मुक्त ऊर्जा का प्रवाह अनुभव हो पायेगा ǀअगर आपको यह मिल गया तो आपकी जिन्दगी बन जायेगी ǀ घबराएं नहीं,ध्यान से समझकर समय रहते अवसर का लाभ उठायें ǀसफलता की कुंजी प्राथमिकताएं तय करने से मिलेगी |
🐅सिंह राशिफल
ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है,दिन की शुरुआत अच्छी होगी ,विशेषत दोपहर से पहले ǀ अपने ऑफिस सम्बन्धी कामों की योजना अगर हो सके तो दोपहर से पहले ही बनाएं,सफलता की सम्भावना अधिक है ǀ शाम को या तो कुछ न करें या कोई हल्का –फुल्का काम करें ǀकोई अप्रत्याशित व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आप दृढ निश्चय वाले इंसान हैं और आप एक बार कोई काम शुरू कर दें तो पूरी मेहनत से उसे पूरा करते हैंǀआप औरों के कहने पर नही जाते, आप वह भी करने की क्षमता रखते हैं जो दुसरे कभी नही कर सकते ,इसीलिए आप उनसे आगे हैं ǀ अपना यह नजरिया हमेशा बनाये रखें तो आप उन मंजिलों पर भी पहुँच सकते हैं जो दुसरे सोच भी नही सकते ǀ
⚖️तुला राशिफल
आज बोलने में सावधानी रखें ǀ आप जिसे अपना करीबी समझते हैं,वो आपकी गुप्त बात को उजागर कर सकता है ǀ बोलने से पहले सोच लें,अपनी बातचीत का विषय अपने और सामने वाले तक ही सीमित रखें ǀ किसी तीसरे के बारे में बात करने से बचें ǀ किसी दूसरे शहर की यात्रा और इसके दौरान किसी पुराने दोस्त से मुलाकात की सम्भावना है,पुराने पलों को याद करेंगे ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
आज आप पायेंगे कि आप कितने ही अच्छे और सही सुझाव दें,कोई आपकी बात मानने को तैयार नही है ǀइससे आप काफी निराश अनुभव करेंगे लेकिन आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि आपके सुझाव तो बेशक अच्छे हैं , लेकिन आपका रवैया ऐसा है कि जैसे आप किसी पर कृपा कर रहे हैं ǀइसीलिए लोग आपकी सलाह का उल्टा कर रहें हैं ǀ खुद को और अपने रवैये में बदलाव लायें फिर बेहतर नतीजे मिलेंगे ǀ
🏹धनु राशिफल
आपका दिमाग आज बहुत सक्रिय है ,आप उर्जा और प्रेरणा से भरे हैं ǀ आपके दिमाग में नयी योजनायें आती रहेंगी जिन्हें आप आसानी से कार्यान्वित भी कर पायेंगे ǀ आपकी समस्या आज यही रहेगी की आपके दिमाग में आज लगातार नए विचारों की बाढ़ सी आती रहेगी ǀआप अपने आसपास के सभी लोगों को भी अधिक प्रेरित कर पायेंगे ǀ
🐊मकर राशिफल
आज आप पूरा दिन थोड़े से भावुक रहेंगे ǀआप जो भी करेंगे पूरे मन से करेंगे और इसीलिए आपको सफलता जरुर मिलेगीǀआप पिछले कुछ समय से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे को टाल रहें हैं लेकिन आज इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर रखकर सुलझाने के लिए बहुत अच्छा दिन है ǀ
🧉कुंभ राशिफल
अनुभव सबसे बड़ा अध्यापक है और अभी आपको इसी से सीखना है ǀभूतकाल से ली हुई सीख की उपेक्षा ना करें ताकि भविष्य की परेशानियों से बच सकें ǀजरुरतमंदों ,चाहे बच्चे हों या बूढ़े,उनकी मदद करें ǀऐसे करने से ही आप सही रास्ते पर चल पायेंगे चाहे आपको अभी इस पर चलने में कोई भी परेशानी आ रही हो ǀ
🐟मीन राशिफल
आज का दिन भावनात्मक रहेगा ǀआपको अपने अंतरतम की भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने की स्थति भी आ सकती है आप को इससे थोडा सा डर रहेगा क्योंकि आपने इससे पहले ऐसा कभी नही किया है ǀलेकिन अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको भावनात्मक संतुष्टि मिलेगी ǀआपका कोई करीबी भी आज भावनाओ में बहकर बात करेगा लेकिन आपको जमीन से जुड़े रहकर उपयुक्त प्रतिक्रिया देनी है ǀ