
- 🏥👤2️⃣5️⃣🗣️8 साल से सांस की नली में फंसा था 25 पैसे का सिक्का, BHU के डॉक्टरों ने 20 मिनट में निकाला 🟡 अगर किसी शख्स की सांस नली में 25 पैसे का सिक्का पिछले 8 वर्षों से फंसा हो तो आप खुद समझ सकते हैं कि उसे किस तरह की परेशानियों से दो चार होना पड़ता होगा। लेकिन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ( BHU ) के श्री सुंदरलाल अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बेहद मुश्किल सर्जरी में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की श्वास नली (श्वांस नली) में पिछले आठ वर्षों से फंसा 25 पैसे का सिक्का निकाला है। कार्डियो-थोरेसिक सर्जन प्रोफेसर सिद्धार्थ लखोटिया और प्रोफेसर एसके माथुर के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम ने 20 मिनट तक चले ऑपरेशन में श्वास नली से सिक्का निकाला▪️

