सुबह 11 बजे की बड़ी खबरें.
➡लखनऊ- विधानसभा उप चुनाव को लेकर सूत्रों से खबर, विधानसभा उप चुनाव को लेकर सपा की तैयारियां तेज, सपा मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद को बना सकती है प्रत्याशी,अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद हो सकते हैं प्रत्याशी-सूत्र, लाल जी वर्मा की बेटी छाया वर्मा को बना सकते हैं प्रत्याशी-सूत्र, करहल से तेज प्रताप यादव हो सकते हैं उम्मीदवार-सूत्र, सीसामऊ से इरफान के पारिवारिक व्यक्ति हो सकता हैं उम्मीदवार-सूत्र, कुंदरकी से पूर्व MLC हाजी रिजवान को बना सकते हैं प्रत्याशी-सूत्र, मीरापुर से पूर्व सांसद कादिर राणा को पार्टी ने दिए संकेत-सूत्र, बाकी चार सीटों को लेकर सपा में मंथन जारी है.
➡लखनऊ- टीम-30 की बैठक मेँ विधानसभा उप चुनाव को लेकर रणनीति, मंत्री संगठन के पदाधिकारियों व जनता से बनाएंगे संवाद, जातीय समीकरण को देखते हुए बनेगी टीम, अलग समुदाय के प्रभावशाली पदाधिकारियों के नेतृत्व में टीम,निष्क्रिय कार्यकर्ताओ को करेंगे सक्रिय, कमजोर बूथों करेंगे मजबूत, उपचुनाव पर प्रत्याशियों के चयन पर जाने जनता की पसंद.
➡लखनऊ- मुख्यमंत्री ने वाराणसी में हुए हादसे का संज्ञान लिया, मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश, मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश, सीएम के निर्देश पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची, मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के दिये निर्देश, वाराणसी में दो मकान गिरने से हुआ था बड़ा हादसा.
➡लखनऊ- बसपा आरक्षण के मुद्दे को सियासी धार देगी, कोर्ट के फैसले को हथियार बनाकर बीएसपी करेगी प्रचार, गांव चलो अभियान चलाकर SC-ST को करेगी जागरूक,BSP कोटे के अंदर कोटा करने के फैसले से सहमत नहीं, इस फैसले से जब चाहेंगे आरक्षण कोटा खत्म कर देंगे-BSP, बसपा सुप्रीमो के निर्देश पर कार्यकर्ता गांवों में चौपाल लगाएंगे, चौपाल के जरिये लोगों को समझाने का बसपा करेगी प्रयास.
➡लखनऊ- महाकुंभ मेला क्षेत्र में भव्य द्वारों का निर्माण, उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग कराएगी 30 द्वारों का निर्माण, महाकुंभ लोगों द्वार, त्रिशूल द्वार, स्वास्तिक द्वार बनेगा, डमरू द्वार, शंख द्वार, महाकुंभ 2025 द्वार, सूर्य द्वार बनेगा, देव दल द्वार, कमल द्वार, गदा द्वार, धनुष द्वार आदि का निर्माण.
➡लखनऊ- हाईकोर्ट ने केजीएमयू के कुलपति को किया तलब, हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने केजीएमयू का ब्योरा मांगा, अंग प्रत्यारोपण विभाग में उपकरणों,स्टाफ का ब्योरा मांगा, पिछले 5 साल में कितने अंग प्रत्यारोपित हुए-हाईकोर्ट, मामले की अगली सुनवाई सितंबर के पहले सप्ताह में होगी.
➡लखनऊ- 5 लाख रुपए प्रति माह मानदेय पर डॉक्टरों की होगी तैनाती, विभिन्न जिलों में 1056 डॉक्टरों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि 5 सितंबर, डॉक्टरों की कमी होगी दूर,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विशेष डॉक्टरों की होगी भर्ती, CHC, जिला अस्पताल में डॉक्टरों के खाली पदों पर होगी तैनाती.
➡आगरा- ताजमहल में महिला द्वारा भगवा झंडा लहराने का मामला, झंडा लहराने से पहले बोतल से गंगाजल चढ़ाने का किया था दावा, मुख्य गुंबद तक अब नहीं ले जा सकेंगे पानी की बोतल, घटना के बाद CISF और ASI की हुई मीटिंग में लिया फैसला,तीन दिन पहले भी दो हिंदूवादी युवकों ने चढ़ाया था गंगाजल, बिस्लरी की बोतल गंगाजल चढ़ाने का किया था दावा, CISF की तहरीर पर दर्ज हुआ था केस भेजे गए थे जेल, पहली घटना होने के बाद ताजमहल में बढ़ाई गई थी सुरक्षा, ताजमहल के अंदर 3 लेयर में जवानों की लगाई थी ड्यूटी, सुरक्षा बढ़ाने के बावजूद कल महिला ने भगवा झंडा लहराया, दो घटनाओं के बाद CISF-ASI ने पानी की बोतल पर लगाई रोक,ताजमहल परिसर मुख्य गुम्मद का मामला.





