जहानाबाद, पटना
बिहार के जहानाबाद जिले से सावन सोमवारी पर बड़े और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। श्रद्धालुओं के बीच मची भगदड़ में कई की मौत हो गई है। घटना वाणावार सिद्धेश्वर धाम के भक्तों की भीड़ के बीच हुई। बताया जा रहा है कि बराबर पहाड़ी पर चढ़ने के दौरान सीढ़ी पर अचानक भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे को कुचलते हुए इधर-उधर भागने लगे। पुलिस जब तक हालात को नियंत्रित करती तब तक सात लोगों ने दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह सूर्योदय के समय ही यह हादसा हुआ। हादसे में 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। मंदिर क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों और स्वयंसेवकों की मदद से राहत और बचाव का कार्य चल रहा है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
डीएम और एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचे
जहानाबाद के थानेदार दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि हादसे के बाद डीएम और एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचे हैं। वह हालात का जायजा ले रहे हैं। अब तक सात लोगों की मौत की सूचना मिली है। हमलोगों मृत और घायल लोगों के परिजनों से मिल रहे हैं और पूछताछ कर रहे हैं। मरने वालों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद हम शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजेंगे। शेष
बिहार के जहानाबाद जिले से सावन सोमवारी पर बड़े और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है
जहानाबाद, पटना बिहार के जहानाबाद जिले से सावन सोमवारी पर बड़े और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। श्रद्धालुओं के बीच मची भगदड़ में कई की मौत हो गई है। घटना वाणावार सिद्धेश्वर धाम के भक्तों की भीड़ के बीच हुई। बताया जा रहा है कि बराबर पहाड़ी पर चढ़ने के दौरान सीढ़ी पर […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
उत्तर प्रदेशमाही श्रीवास्तव, प्रतिभा राज का भोजपुरी लोकगीत ‘पछताओगे बलम’ रिलीज हुआ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर
भोजपुरी संगीत जगत में हमेशा कुछ नया और बेहतरीन गाने पेश करने वाली बेस्ट म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर शानदार दस्तक दी है। बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर प्रतिभा राज की धमाकेदार जोड़ी में नया भोजपुरी लोकगीत ‘पछताओगे […]



