गोरखपुर ब्रेकिंग : रोड पर खड़ी लग्जरी बस में लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला,
गोरखपुर: गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ चौकी अंतर्गत एक ढाबे के पास रोड पर खड़ी बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया.
आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरी बस राख में तब्दील हो गई. गनीमत रहा कि बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था. अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.
मिली जानकारी अनुसार बस ढाबे पर खड़ी थी और अचानक आग की लपटें उठने लगीं.स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.