12 जनवरी : ए0एन0टी0एफ0 थाना गोरखपुर की टीम द्वारा अंतर्राज्यीय अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 सक्रिय तस्कर गिरफ्तार, जिनके कब्जे से 770 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 3 करोड़ 85 लाख रूपये) बरामद, पुलिस महानिदेशक उ०प्र०, लखनऊ, अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था उ०प्र०, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध, उ०प्र०, […]
12 जनवरी : ए0एन0टी0एफ0 थाना गोरखपुर की टीम द्वारा अंतर्राज्यीय अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 सक्रिय तस्कर गिरफ्तार, जिनके कब्जे से 770 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 3 करोड़ 85 लाख रूपये) बरामद,
पुलिस महानिदेशक उ०प्र०, लखनऊ, अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था उ०प्र०, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध, उ०प्र०, लखनऊ के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक, ए०एन०टी०एफ०, उ०प्र०, लखनऊ के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), ए०एन०टी०एफ०, मुख्यालय, लखनऊ के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक, ए०एन०टी०एफ०, ऑपरेशनल यूनिट वाराणसी/ गोरखपुर के नेतृत्व में एएनटीएफ थाना गोरखपुर की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 सक्रिय तस्करों 1. रचपाल सिंह पुत्र लखवीर सिंह निवासी बरीला खुर्द थाना कलानौर जनपद गुरदासपुर, पंजाब उम्र लगभग 42 वर्ष 2. सोनू पुत्र कश्मीर मसीह निवासी बरीला खुर्द थाना कलानौर जनपद गुरदासपुर, पंजाब उम्र करीब 32 वर्ष को पकड़कर, उनके कब्जे से 770 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 3 करोड़ 85 लाख रूपये) बरामद कर, गिरफ्तार किया गया। थाना खागा, जनपद फतेहपुर, में मु0अ0सं0 10/2025 धारा 8/20/29/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट 1985 पंजीकृत कराकर, अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ का विवरण,
गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणों से संयुक्त रुप से व अलग-अलग पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि यह गांजा वे लोग गाड़ी मालिक विजय कुमार पाण्डेय के कहने पर विशाखापट्टनम से लेकर आ रहे है, जिसकी डिलीवरी हरियाणा राज्य में की जानी थी। इसके एवज में गाड़ी मालिक हमें 50 हजार रुपये देते। उनके द्वारा आगे बताया गया कि वे लोग पूर्व में भी इस ट्रक से अवैध गांजा विशाखापट्टनम से हरियाणा ले जा चुके है। इस ट्रक का प्रयोग ट्रक मालिक अवैध गांजा के परिवहन में करते हैं।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनाँक व समय,
दिनांक 11.01.2025, समय करीब 23.45 pm, स्थानः जय गौरइया माता मंदिर के पास, नेशनल हाइवे पर कस्बा व थाना खागा, जनपद फतेहपुर ।
कुल बरामदगी,
770 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 3 करोड़ 85 लाख रूपये) ,
01 अदद वाहन नं0 ट्रक RJ 14 GR 5365,
01 अदद एन्ड्रोइड मोबाइल,
01 अदद कीपैड मोबाइल,
16680 नगद रुपये, की बरामदगी हुई।