संवाददाता : शिशिर श्रीवास्तव
गोरखपुर। निष्ठा सेवा संस्थान के सौजन्य से आज दिनांक 15 दिसम्बर 2025, दिन सोमवार को सुभाष नगर कालोनी, सूरज कुंड, गोरखनाथ, गोरखपुर के पार्क में गीता जयंती के उपलक्ष्य में एक सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री विपिन सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व मेयर गोरखपुर डॉक्टर सत्या पाण्डेय आमंत्रित थीं।




इस अवसर पर माननीय विधायक व इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विपिन सिंह ने संस्था के कार्यो की प्रसंशा करते हुए कहा कि यह संस्था महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रही है सिलाई के लिए संस्था कार्य करती है कि भाई जिसे सिलाई सीखना हो वह महिला सीख लें और फिर जिसे पार्लर का जिनको कोर्स करना हो कर लें और और यहां तक की तबला, ढोल, गिटार, जो बच्चें हमारे बजाना चाहते हैं वह सीख लें, आगे बोलते हुए माननीय विधायक ने कहा कि कराटे भी सीख सकते हैं, बहनों के लिए खास तौर से कराटे जरुरी है क्योंकि अपने को सुरक्षित रखना है।
इस अवसर पर विनय कुमार मिश्रा अध्यक्ष अर्चना मिश्रा संचालिका सोनू तिवारी सचेतक अजय कुमार शुक्ला संयोजक मानवी तिवारी प्रिया तिवारी अल्का शुक्ला नूतन पांडे कंचन ओझा डिंपल शुक्ला निशा सिंह सौरभ त्रिपाठी निदेशक माया साहनी रजनी सिंह सुमन नायक पूनम नायक रत्नेश मौर्य आरती सिंह पार्षद प्रतिभा पांडे अनुराधा सिंह नवनीत त्रिपाठी इत्यादि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संस्था से जुड़े हुए लोगों के अतिरिक्त अन्य लोगों की भी उपस्थित रहीं।