गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
श्नाइडर कंपनी की वरिष्ठ टेक्निकल टीम ने मल्टी स्टोरी भवनों में सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और ऊर्जा संरक्षण के गुर सिखाए
गोरखपुर। कौशल विकास योजना के अंतर्गत इलेक्ट्रिशियनों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गोरखपुर के विजय चौराहे स्थित प्रतिष्ठित होटल “Pabalo” में किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश की आधुनिक विद्युत तकनीकों, सुरक्षा मानकों तथा ऊर्जा संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।

कार्यक्रम का उद्घाटन गोरखपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजीव रस्तोगी ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बदलते दौर में इलेक्ट्रिशियनों को नवीन तकनीकों और सुरक्षा मानकों की जानकारी होना बेहद आवश्यक है, जिससे वे अपने कार्य को अधिक सुरक्षित और प्रभावी ढंग से कर सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।
श्नाइडर कंपनी की वरिष्ठ टेक्निकल टीम ने बड़े भवन निर्माण कार्यों तथा मल्टी स्टोरी इमारतों में उपयोग किए जाने वाले विद्युत सुरक्षा उपकरणों के सही इस्तेमाल की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षित वायरिंग प्रणाली और बिजली की बचत के प्रभावी उपायों पर भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot






