IND vs BAN 3rd T20
टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 133 रनों से रौंदा
भारत ने बांग्लादेश को टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 133 रनों से हरा दिया. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान के साथ 297 रन बनाए. इस दौरान संजू सैमसन ने शतक लगाया. उन्होंने 111 रनों की पारी खेली. सूर्यकुमार यादव ने 75 रनों की दमदार पारी खेली. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया.
इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान के साथ 164 रन ही बना सकी. टीम के लिए तौहिद ने नाबाद 63 रन बनाए. बांग्लादेश को इस सीरीज में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है
भारत और बांग्लादेश के बीच हैदराबाद में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत ने 133 रनों से बड़ी जीत हासिल की और सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 297 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया, जिसमें संजू सैमसन ने 47 गेंदों में 111 रनों की शानदार पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने भी 75 रनों का अहम योगदान दिया। बांग्लादेश की ओर से तौहिद ह्रिदॉय ने नाबाद 63 रन बनाए, लेकिन उनकी टीम 164/7 का स्कोर ही बना सकी ।

