नवी मुंबई। वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ इंडिया विमेंस टीम। भारत की लड़कियों ने आखिरकार 47 साल के लंबे इंतजार के बाद इतिहास रच ही दिया। इंडिया विमेंस ने रविवार को फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता। 87 रन बनाने के बाद 2 […]
नवी मुंबई। वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ इंडिया विमेंस टीम।
भारत की लड़कियों ने आखिरकार 47 साल के लंबे इंतजार के बाद इतिहास रच ही दिया। इंडिया विमेंस ने रविवार को फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता। 87 रन बनाने के बाद 2 अहम विकेट लेने वालीं 21 साल की शेफाली वर्मा प्लयेर ऑफ द फाइनल रहीं।
ट्रॉफी के साथ इंडिया विमेंस।
DY पाटील स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने बॉलिंग चुनी। भारत ने 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। शेफाली ने 87, दीप्ति शर्मा ने 58, स्मृति मंधाना ने 45 और ऋचा घोष ने 34 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका से आयाबोंगा खाका ने 3 विकेट लिए।
इंजरी रिप्लेसमेंट बनकर आईं शेफाली वर्मा ने 87 रन की पारी खेली।
बड़े टारगेट के सामने साउथ अफ्रीका टीम 246 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने लगातार दूसरा शतक लगाया, लेकिन टीम को जीत दिलाने से पहले ही आउट हो गईं। भारत से पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर शेफाली वर्मा ने 2 विकेट लेकर मैच पलटा। वहीं दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर टीम को जीत दिला दी। दीप्ति प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुनी गईं।
साउथ अफ्रीका की आखिरी बैटर का कैच पकड़ने के बाद भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर खुशी से झूम उठीं।
लगातार तीसरा ICC फाइनल हारने के बाद साउथ अफ्रीका विमेंस टीम की प्लेयर्स निराश हो गईं।
52 साल पहले शुरू हुआ वर्ल्ड कप, 25 साल बाद नई चैंपियन मिली विमेंस वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 52 साल पहले 1973 में हुई थी। तब भारत ने हिस्सा नहीं लिया था। 1978 में इंडिया विमेंस ने डायना एडल्जी की कप्तानी में पहली बार टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। तब से टीम को पहला टाइटल जीतने में 47 साल लग गए।
2005 में टीम इंडिया पहली बार फाइनल में पहुंची, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से हार गई। 2017 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ही सेमीफाइनल हराकर फाइनल में एंट्री की, लेकिन इंग्लैंड ने फाइनल हरा दिया। 2025 में टीम ने फिर एक बार ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल हराया, लेकिन इस बार फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी जीत ही ली।
इंडिया विमेंस सीनियर टीम की यह किसी भी फॉर्मेट में पहली ICC ट्रॉफी रही। टीम एक बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी हार चुकी है। विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में 25 साल बाद नई टीम चैंपियन बनी। 2000 में आखिरी बार न्यूजीलैंड ने खिताब जीता था। इनके अलावा 7 बार ऑस्ट्रेलिया और 4 बार इंग्लैंड ही चैंपियन बनी।
फाइनल जीतने के बाद सेलिब्रेशन करतीं इंडिया विमेंस की प्लेयर्स।
उन खिलाड़ियों ने टीम की किस्मत बदली, जिनकी किस्मत खराब मान रहे थे
1. जेमिमा रॉड्रिग्ज: ड्रॉप हुईं, सेमीफाइनल में शतक लगाया जेमिमा को शुरुआती मुकाबलों में खराब फॉर्म के चलते ड्रॉप कर दिया गया था। उसी जेमिमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में नाबाद 127 रनों की पारी खेलकर टीम को फाइनल तक पहुंचाया। जेमिमा ने फाइनल मुकाबले में 24 रन का योगदान दिया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो के मैच में 76 रन भी बनाए थे।
जेमिमा रोड्रिग्ज ने सेमीफाइनल में सेंचुरी लगाकर भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दिलाई थी।
2. शेफाली वर्मा: इंजरी रिप्लेसमेंट बनकर आईं, प्लेयर ऑफ द फाइनल बनीं ओपनर शेफाली वर्मा को खराब फॉर्म के कारण एक साल पहले ही वनडे टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। उन्हें इस बार वर्ल्ड कप के स्क्वॉड में भी नहीं चुना गया था।
26 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में भारत की रेगुलर ओपनर प्रतिका रावल को चोट लग गई। शेफाली को इंजरी रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया। उसी शेफाली ने फाइनल मुकाबले में 87 रन की पारी खेली, फिर बॉलिंग में 2 अहम विकेट लिए और देश को पहली ट्रॉफी जिता दी। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द फाइनल का अवॉर्ड भी मिला।
भारत का 15वां ICC खिताब टीम इंडिया ने सीनियर और अंडर-19 लेवल पर 15वां ICC टाइटल जीता। मेंस टीम 2 वनडे वर्ल्ड कप, 2 टी-20 वर्ल्ड कप और 3 चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुकी है। वहीं अंडर-19 लेवल पर मेंस टीम ने 5 और विमेंस टीम ने 2 वर्ल्ड कप जीते। अब विमेंस सीनियर टीम ने वनडे वर्ल्ड कप के रूप में अपना पहला ICC टाइटल जीता और भारत को 15वीं ICC ट्रॉफी दिला दी। भारत अब बस ऑस्ट्रेलिया से पीछे हैं, जिन्होंने 27 ICC टाइटल जीते हैं।
अच्छी शुरुआत के बावजूद 300 नहीं बना सका भारत DY पाटील स्टेडियम में रविवार को साउथ अफ्रीका ने बॉलिंग चुनी। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने सेंचुरी पार्टनरशिप की और भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। मंधाना 45 रन बनाकर आउट हुईं। शेफाली ने फिर जेमिमा रोड्रिग्ज के साथ 62 रन की पार्टनरशिप की।
शेफाली 87 और जेमिमा 24 रन बनाकर आउट हो गईं। 2 विकेट जल्दी गिर जाने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दीप्ति शर्मा के साथ 52 रन की पार्टनरशिप कर ली। हरमन 20 रन बनाकर आउट हुईं, उनके बाद अमनजोत कौर भी 12 रन ही बना सकीं।
दीप्ति और ऋचा ने मजबूत स्कोर तक पहुंचाया 245 रन तक भारत ने 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से दीप्ति ने फिफ्टी लगा दी, उनके सामने ऋचा घोष ने तेजी से 24 गेंद पर 34 रन बनाए और टीम को 300 के करीब पहुंचा दिया। दीप्ति 58 रन बनाकर आउट हुईं और भारत को 298 रन तक पहुंचा दिया।
साउथ अफ्रीका के लिए तेज गेंदबाज आयाबोंगा खाका ने 3 विकेट लिए। नोन्कुलुलेको मलाबा, नदिन डी क्लर्क और क्लो ट्रायोन को 1-1 विकेट मिला। मारिजान कैप और सुने लुस कोई विकेट नहीं ले सकीं।
अमनजोत के डायरेक्ट हिट ने भारत को पहला विकेट दिलाया 299 रन के टारगेट के सामने साउथ अफ्रीका से ताजमिन ब्रिट्ज और कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली। 10वें ओवर में ब्रिट्ज तेजी से 1 रन लेना चाहती थीं, तभी अमनजोत कौर ने डायरेक्ट हिट मारा और ब्रिट्ज को पवेलियन भेज दिया। नंबर-3 पर उतरीं अनेके बॉश खाता भी नहीं खोल सकीं।
सुने लुस ने फिर वोल्वार्ट के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप की और टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों टीम को टारगेट के करीब ले जा रही थीं, तभी कप्तान हरमन ने पार्ट टाइम स्पिनर शेफाली वर्मा को गेंदबाजी दे दी। शेफाली ने अपने पहले ओवर में सुने लुस और दूसरे ओवर में मारिजान कैप को पवेलियन भेज दिया। साउथ अफ्रीका का स्कोर 148 रन पर 4 विकेट हो गया।
अमनजोत कौर ने डायरेक्ट हिट से भारत को पहला विकेट दिलाया।
अमनजोत कौर ने डायरेक्ट हिट से भारत को पहला विकेट दिलाया।
वोल्वार्ट ने शतक लगाया, लेकिन दीप्ति ने छीना मैच कप्तान वोल्वार्ट एक एंड पर टिक गईं। उन्होंने पहले सिनालो जाफ्ता के साथ 25 और अनेरे डेरेकसन के साथ 61 रन की पार्टनरशिप कर टीम को टारगेट के करीब पहुंचा दिया। आखिरी 10 ओवर में 87 रन चाहिए थे। तभी पारी के 42वें ओवर में दीप्ति शर्मा बॉलिंग करने आईं।
दीप्ति ने पहली गेंद वोल्वार्ट के खिलाफ गुड लेंथ पर फेंकी। वोल्वार्ट छक्का लगाने गईं, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। डीप मिड विकेट पोजिशन पर अमनजोत दौड़ते हुए आईं और 3 बार की कोशिश में बेहतरीन कैच पकड़ लिया। वोल्वार्ट 101 रन बनाकर आउट हुईं। दीप्ति ने इसी ओवर में क्लो ट्रायोन को भी पवेलियन भेज दिया।
46वें ओवर में दीप्ति ने ही नदिन डी क्लर्क को हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच कराया और भारत को जीत दिला दी। दीप्ति ने 5 विकेट लेकर फाइनल खत्म किया। साउथ अफ्रीका से डेरेकसन सेकेंड टॉप स्कोरर रहीं, उन्होंने 35 रन बनाए
मैच डिटेल्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए
शेफाली वर्मा प्लेयर ऑफ द मैच, दीप्ति प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
बैटिंग में 87 रन और गेंदबाजी मे 2 अहम विकेट लेने वाली शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। वहीं फाइनल में फिफ्टी लगाने के बाद 5 विकेट लेने वालीं दीप्ति शर्मा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुनी गई
बन गए वर्ल्ड चैंपियन
46वें ओवर की तीसरी बॉल दीप्ति शर्मा ने फुल टॉस फेंकी। नदिन डी क्लर्क शॉट खेलने गईं, लेकिन कवर्स पोजिशन पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच हो गईं। क्लर्क के विकेट के साथ साउथ अफ्रीका 246 रन पर ऑलआउट हुई और भारत ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया।
कैच लेने के बाद साथी प्लेयर्स के साथ खुशी मनातीं कप्तान हरमनप्रीत कौर
*रन आउट हुईं खाका*
45वें ओवर में साउथ अफ्रीका ने 9वां विकेट गंवा दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेने की कोशिश में आयाबोंगा खाका रन आउट हो गईं। हालांकि, ओवर से 14 रन बन गए
दीप्ति ने एक ओवर में पलटा मैच
लौरा वोल्वार्ट शतक लगाने के ठीक बाद आउट हो गईं।
दीप्ति शर्मा ने 42वें ओवर में फाइनल को भारत की झोली में डाल दिया। उन्होंने पहली गेंद पर शतक लगा चुकीं कप्तान लौरा वोल्वार्ट को कैच कराया वोल्वार्ट 101 रन बनाकर आउट हुईं, अमनजोत कौर ने 3 बार में उनका कैच पकड़ा। दीप्ति ने फिर ओवर की चौथी गेंद पर क्लो ट्रायोन को भी LBW कर दिया
कप्तान वोल्वार्ट की लगातार दूसरी सेंचुरी
लौरा वोल्वार्ट विमेंस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल में सेंचुरी लगाने वालीं दूसरी कप्तान बनीं।
40वें ओवर में साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने शतक लगा दिया। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर सिंगल लिया और अपनी लगातार दूसरी सेंचुरी पूरी कर ली। वोल्वार्ट ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 169 रन बनाए थे
दीप्ति ने डेरेकसन को बोल्ड किया
40वें ओवर में भारत को छठा विकेट मिला। दीप्ति शर्मा ने ओवर की आखिरी गेंद पर अनेरे डेरेकसन को बोल्ड कर दिया। डेरेकसन ने 37 गेंद पर 35 रन बनाए। उन्होंने लौरा वोल्वार्ट के साथ 61 रन की पार्टनरशिप की
साउथ अफ्रीका के 200 रन पूरे
39वें ओवर में साउथ अफ्रीका ने 200 रन पूरे कर लिए। ओवर की पांचवीं गेंद शेफाली वर्मा ने गुड लेंथ पर ऑफ स्टंप की ओर फेंकी। वोल्वार्ट ने कवर्स की दिशा में चौका लगाया और टीम की डबल सेंचुरी पूरी करा दी
डेरेकसन-वोल्वार्ट ने फिफ्टी पार्टनरशिप की
38वें ओवर में अनेरे डेरेकसन और लौरा वोल्वार्ट ने छठे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली। दीप्ति शर्मा के खिलाफ ओवर की आखिरी गेंद पर डेरेकसन ने सिंगल लिया और वोल्वार्ट के साथ हाफ सेंचुरी पार्टनरशिप कर ली
दीप्ति ने कैच छोड़ा
अनेरे डेरेकसन को 24 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला।
36वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने अनेरे डेरेकसन का कैच छोड़ दिया। ओवर की तीसरी बॉल रेणुका सिंह ने गुड लेंथ पर फेंकी। डेरेकसन ने लेग साइड की ओर शॉट खेला, गेंद शॉर्ट मिड-विकेट पर खड़ी दीप्ति के पास गई, लेकिन वे कैच नहीं पकड़ सकी
राधा ने एक गेंद पर 13 रन दिए
अनेरे डेरेकसन ने राधा यादव के खिलाफ 32वें ओवर में 2 छक्के लगाए
32वें ओवर में राधा यादव ने एक लीगल गेंद पर 13 रन खर्च कर दिए। ओवर की आखिरी गेंद उन्होंने हाई फुल टॉस फेंकी, अनेरे डेरेकसन ने इस पर छक्का लगा दिया। अंपायर ने इसे नो-बॉल दिया। डेरेकसन ने फ्री हिट पर भी छक्का लगा दिया
साउथ अफ्रीका के 150 रन पूरे
लौरा वोल्वार्ट ओपनिंग से टिकी रहीं और टीम को 150 के पार पहुंचाया।
लौरा वोल्वार्ट ओपनिंग से टिकी रहीं और टीम को 150 के पार पहुंचाया।
30वें ओवर में साउथ अफ्रीका ने पांचवां विकेट गंवाया। इसी के साथ टीम ने इस ओवर में 150 रन भी पूरे कर लिए
दीप्ति ने पांचवां विकेट दिलाया
दीप्ति शर्मा टूर्नामेंट की टॉप विकेट टेकर बन गईं।
30वें ओवर में भारत को पांचवां विकेट मिला। ओवर की तीसरी बॉल दीप्ति शर्मा ने फुलर लेंथ फेंकी। सिनालो जाफ्ता बड़ा शॉट खेलने गईं, लेकिन शॉर्ट मिड विकेट पर राधा यादव के हाथों कैच हो गईं। जाफ्ता ने 29 गेंद पर 16 रन बनाए
शेफाली को दूसरा विकेट
शेफाली वर्मा ने 2 ओवर में 2 विकेट झटक लिए।
23वें ओवर में शेफाली वर्मा ने अपना दूसरा विकेट भी ले लिया। उन्होंने ओवर की पहली गेंद लेग स्टंप पर ऑफ स्पिन फेंकी। मारिजान कैप डिफेंड करने गईं, लेकिन कॉट बिहाइंड हो गईं। वे 5 गेंद पर 4 रन ही बना सकीं
शेफाली ने फिफ्टी पार्टनरशिप तोड़ी
सुने लुस 25 रन बनाकर आउट हुईं
21वें ओवर में भारत को तीसरा विकेट मिला। पार्ट टाइम स्पिनर शेफाली वर्मा बॉलिंग करने आईं, उन्होंने ओवर की दूसरी बॉल गुड लेंथ पर फेंकी। सुने लुस ने सामने की ओर शॉट खेला, लेकिन शेफाली को ही कैच दे दिया। लुस ने 25 रन बनाए, उन्होंने कप्तान वोल्वार्ट के साथ 52 रन की पार्टनरशिप की
शेफाली वर्मा ने अपनी ही बॉलिंग पर सुने लुस का कैच पकड़ा
साउथ अफ्रीका की सेंचुरी पूरी
18वें ओवर में साउथ अफ्रीका ने 100 रन पूरे कर लिए। श्री चरणी के खिलाफ ओवर की आखिरी गेंद पर लौरा वोल्वार्ट ने चौका लगाया और टीम की सेंचुरी पूरी करा दी
कप्तान वोल्वार्ट की फिफ्टी
लौरा वोल्वार्ट ने सेमीफाइनल में शतक लगाया था।
17वें ओवर में साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने फिफ्टी लगा दी। उन्होंने राधा यादव के खिलाफ लॉन्ग ऑन की दिशा में चौका लगाया और अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली
15 ओवर में साउथ अफ्रीका ने 78 रन बनाए
299 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका विमेंस ने 15 ओवर के बाद 78 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। कप्तान लौरा वोल्वार्ट और सुने लुस पिच पर मौजूद रहीं
अनेके बॉश खाता खोले बगैर आउट
विकेट की खुशी मनातीं भारत की प्लेयर्स।
विकेट की खुशी मनातीं भारत की प्लेयर्स।
12वें ओवर में साउथ अफ्रीका ने दूसरा विकेट भी गंवा दिया। ओवर की पांचवीं बॉल श्री चरणी ने गुड लेंथ पर लेग स्टंप की ओर फेंकी। गेंद अनेके बॉश के पैड्स पर लगी, भारत ने LBW की अपील की और अंपायर ने आउट दे दिया। बॉश को खाता खोले बगैर पवेलियन लौटना पड़ा। उन्होंने LBW के खिलाफ रिव्यू भी नहीं लिय
ताजमिन ब्रिट्ज रन आउट
ताजमिन ब्रिट्ज ने 2 चौके और 1 छक्का लगाया।
10वें ओवर में साउथ अफ्रीका ने पहला विकेट गंवा दिया। ओवर की तीसरी बॉल रेणुका सिंह ने गुड लेंथ पर इन स्विंगर फेंकी। ताजमिन ब्रिट्ज ने मिड विकेट की ओर बॉल को पुश किया और सिंगल लेने के लिए दौड़ पड़ीं। अमनजोत कौर तेजी से दौड़कर आईं और डायरेक्ट हिट मार दिया। ताजमिन को 23 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।