जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 10 से 15 राउंड फायरिंग
जिला उधमपुर के डुडु बसंतगढ़ में लगातार जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को अपने पास आते देख बुधवार की रात्रि तकरीबन आठ बजे संग चेक पोस्ट के पास आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी डटकर जवाब दिया। लेकिन 10-15 राउंड फायर करने के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। जंगलों की आड़ और अंधेरे की वजह से एनकाउंटर को रोकना पड़ा। सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन में लगे हुए हैं।

