गोरखपुर। ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास स्थित “ड्रीम पैराडाइज” मैरेज हाल के परिसर में सावन के रंगीले और संस्कृतिक कार्यक्रम “झूमता सावन” का आयोजन अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, मातृ प्रकोष्ठ द्वारा, 2 अगस्त दिन रविवार को, आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम जी के माल्यार्पण, पूजन और दीप प्रज्ज्वलन से हुई।तत्पश्चात सभी ने प्रेरणा गीत “श्री परशुराम की वंशज हूँ ” का गायन किया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मेयर सम्माननीय सत्या पांडे जी और चंद्रकांति रमावती महिला डिग्री कॉलेज की प्रबंधक सम्माननीय विजय लक्ष्मी मिश्रा जी की उपस्थिति रही।

विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot






