कोलकाता
कोलकाता का आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल लगातार विवादों में घिरा हुआ है। एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए भयावह कृत्य के गुस्साए छात्र और डॉक्टर लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, बीते दिनों कॉलेज परिसर में प्रदर्शनकारियों के भेष में उपद्रवियों के एक समूह ने अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ ही तोड़फोड़ की थी। अब इस तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने कम से कम 25 लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह है तोड़फोड़ मामला
गौरतलब है, आरजी कर मेडिकल कॉलेज परिसर में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को प्रदर्शनकारियों के भेष में उपद्रवियों का एक समूह घुस आया था, जिसने अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ ही तोड़फोड़ की। इस दौरान उपद्रवियों ने कई वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए थे। इसके अलावा, इन लोगों ने अस्पताल के आपातकालीन विभाग, नर्सिंग यूनिट और दवा की दुकान में भी तोड़फोड़ की और सीसीटीवी को क्षतिग्रस्त कर दिया। जब सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उपद्रवियों ने उनपर भी पथराव कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया। घटना के बाद कॉलेज परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
क्या बोली थीं ममता बनर्जी?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना के लिए विपक्षी दलों को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा था, ‘आरजी कर अस्पताल में जिन लोगों ने तोड़फोड़ की और हंगामा किया, उनका छात्र आंदोलन से कोई संबंध नहीं है। वे बाहरी लोग हैं। मेरे पास तीन वीडियो हैं, जिसमें कुछ लोग राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए हैं। वे भाजपा के लोग हैं और कुछ डीवाईएफआई के लोग हैं जो सफेद और लाल झंडे थामे हुए हैं। कल पुलिस पर भी हमला हुआ। मैं उनको बधाई देना चाहूंगा कि उन्होंने धैर्य नहीं खोया, उन्होंने किसी को चोट नहीं पहुंचाई। अब केस हमारे हाथ में नहीं है, सीबीआई के हाथ में है, अगर आपको कुछ कहना है तो सीबीआई को बताएं, हमें कोई आपत्ति नहीं है।
कोलकाता का आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल लगातार विवादों में घिरा हुआ है
कोलकाता कोलकाता का आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल लगातार विवादों में घिरा हुआ है। एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए भयावह कृत्य के गुस्साए छात्र और डॉक्टर लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, बीते दिनों कॉलेज परिसर में प्रदर्शनकारियों के भेष में उपद्रवियों के एक समूह ने अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
उत्तर प्रदेशमाही श्रीवास्तव, प्रतिभा राज का भोजपुरी लोकगीत ‘पछताओगे बलम’ रिलीज हुआ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर
भोजपुरी संगीत जगत में हमेशा कुछ नया और बेहतरीन गाने पेश करने वाली बेस्ट म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर शानदार दस्तक दी है। बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर प्रतिभा राज की धमाकेदार जोड़ी में नया भोजपुरी लोकगीत ‘पछताओगे […]



